फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   country bigger than religion

धर्म से बड़ा देश, धन्य यहां का हर वाशिंदा

Sun, 10 Nov 2019 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
country bigger than religion
बिलग्राम में मुख्य मार्ग से निकाले जा रहे जुलूस-ए-मोहम्मदी में धार्मिक झंडों के बीच लहराता तिरंग - फोटो : HARDOI
हरदोई। जिले की गंगा-जमुनी तहजीब की नजीर रविवार को जिले के अलग-अलग स्थानों में निकाले गए जुलूस-ए-मोहम्मदी में देखने को मिली। संडीला, शाहाबाद, मल्लावां, बिलग्राम, बावन, गोपामऊ हर जगह बारावफात के जुलूस में देश की आन-बान-शान का प्रतीक तिरंगा आगे नजर आया। जुलूस में शामिल लोगों के हाथों में लहराता तिरंगा जैसे मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना का संदेश देता नजर आया।
विज्ञापन

संडीला प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के मदरसा गौसिया में जश्न ए ईद मीलादुन्नबी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. जुबैर अहमद ने नबी की बताई बातों पर अमल करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

मौलाना मेंहदी हसन साहब ने भी मीलाद को खिताब करते हुए हुजूर की आमद का मंजर बयान किया। रात को कदीमी जुलूस बेगम साहब की मस्जिद से उठाया गया। मदरसा गौसिया के सामने जुलूस का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। यहां छोटा चौराहा, मंडई, इमाम चौक, मूसापुर, मुल्लनटोला, किसान टोला जश्ने आमदे सरकार में सतरंगी रोशनी से नहाया रहा। रविवार को मदरसा गौसिया का कदीमी जुलूस ए मोहम्मदी रिवायती शान के साथ निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. जुबैर ने जुलूस को इमालिबाग से हरा झंडा दिखा रवाना किया। मुख्य मार्ग पर श्री महावीर झंडा मेला कमेटी के अध्यक्ष पूर्व चेयरमैन शैलेश अग्निहोत्री ने कमेटी के साथ जुलूस का स्वागत किया। जुलूस में सबसे आगे तिरंगा लहराया गया। बस स्टैंड पर अमर जवान चौराहे पर शहीदों को आशिकाने मुस्तफा ने श्रद्धांजलि दी। संडीला चेयरमैन मो. रईस अंसारी के आवास के बाहर नातिया मुशायरे का आयोजन हुआ, जिसमें मोहम्मद साहब की शान में नात ओ सलाम का दौर चला। जुलूस में 10 मदरसों के हजारों छात्र व 30 अंजुमनें शामिल हुईं। इस अवसर पर मौलाना मेंहदी हसन, फरीदुद्दीन, नौमान खान, हाफिज अब्दुल जलील, मौलाना इरशाद, हाफिज नसीम, नूरुल हुदा, माज अहमद, हसन सिद्दीकी मक्की, डॉ अहमद सईद, सरताज अली, शमीम, नसीम खान एडवोकेट, शकील, सुरेश चंद्र गुप्ता मौजूद रहे।
सरकार की आमद, मरहबा के नारे बुलंद
बिलग्राम प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में बारह रविउल अव्वल पर रविवार को जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में शामिल हजारों लोगों ने सरकार की आमद, मरहबा के नारे बुलंद किए। जुलूस मोहल्ला मैदानपुरा, काजीपुरा से शुरू होकर सैय्यदबाड़ा, कासूपेट, नगर चौराहा पहुंचा। यहां आसिफ अली समेत मोहल्ले के लोगों ने स्वागत करते हुए तबर्रुक (प्रसाद ) बांटा। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप यादव ने जुलूस ए मोहम्मदी का स्वागत किया। वहीं अनिल कटियार, धर्मेन्ंद्र यादव आदि ने जुलूस का खैरमकदम किया। आयोजक काजी शरह सैयद उवैस मुस्तफा वासती ने इस दौरान कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद स. ने भाईचारे का संदेश दिया था। इस दौरान सैयद रिजवान अहमद , बादशाह हुसैन, सज्जाद हुसैन एडवोकेट, अफसर मियां नसीरी व मतीन मियां आदि मौजूद रहे।
नौजवानों ने माहौल को नूरानी बनाया
मल्लावां प्रतिनिधि के अनुसार बारावफात पर कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र में जुलूस ए मोहम्मदी निकाल कर भाईचारे के संदेश दिया गया। मोहल्ला छत्ताटोला से शुरू हुए जुलूस में सैकड़ों वाहन शामिल थे। नातख्वानी करते हुए नौजवानों ने माहौल को नूरानी बना दिया। यहां से जुलूस लाला बाजार, बड़ा दरवाजा, ऐठाना, चुंगी नंबर 2, काजीटोला, बड़ा चौराहा, बाजीगंज, छोटा चौराहा, कटरा, सुभाष पार्क होते हुए पुन: छत्ता टोला में पहुंच कर सम्पन्न हो गया। सबसे आगे तिरंगा लहराया गया और इसके पीछे ईद मीलादुन्नबी के झंडे लहराते रहे। राघौपुर व मटियामउ में भी जुलूस निकाले गए। इस दौरान कारी महफूज मियां, सुधीर मिश्रा, महेंद्र श्रीवास्वत, इकबाल, जैद फारूकी, जाहिद खां, शानू अंसारी, इकबाल खां, मौलाना सिराज, सरवर, सिराज हुसैन, परवेज खान, मौलाना हसनैन व तबरेज अंसारी शामिल रहे।
देश प्रेम का नजारा पेश
शाहाबाद प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में जलूस ए मोहम्मदी जोश के साथ निकाला गया। यहां युवकों ने मीलादुन्नबी के साथ साथ तिरंगे लहराकर देश प्रेम के नजारे पेश किए। दारुल उलूम मदरसा अनवार ए मुस्तफा से शुरू हुआ जुलूस बस स्टैंड से अल्लाहपुर तिराहा होते हुए नगर पालिका के पास वालदा शरीफ पहुंचा। जहां ईदगाह के पूर्व अध्यक्ष रईस खां वारसी ने चादर पेश की। इसके बाद जामा मस्जिद में मुफ़्ती शहादत हुसैन ने पैगम्बर ए इस्लाम की पैदाइश पर रोशनी डाली। जामा मस्जिद के इमाम सैयद आशिकुल कादरी व मकसूद हुसैन ने भी तकरीर की। जामा मस्जिद से जुलूस चौक सरदारगंज चौकी, महुआ टोला चुंगी होते हुए मदरसा पहुंच संपन्न हुआ। इस दौरान मास्टर इजहार खां, रईस वारसी, आकिल मेम्बर व पुतान खां ने सक्रिय भागीदारी की।
खुशहाली की दुआ मांगी
पाली प्रतिनिधि के अनुसार ईद उल मीलादुन्नबी पर कस्बे के मुस्लिम समुदाय में जश्न का माहौल रहा। इस अवसर पर जामा मस्जिद से जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। पेश इमाम मौलाना असलम कादरी समेत मुस्लिमों की मौजूदगी में पूर्व चेयरमैन रिजवान खां ने हरी झंडी दिखाकर जुलूस को रवाना किया। जुलूस में इस्लामिक झंडे के साथ तिरंगा लहराया गया। इस दौरान जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना मोहम्मद असलम कादरी, पूर्व चेयरमैन रिजवान खां ने मुल्क में अमन- चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। सदर इमरान खां, नायब सदर अरशद सिद्दीकी, नसीम सिद्दीकी, रिजवान सिद्दीकी, फरहान खां, फैजान खां, यादगार खां, अदनान खां, रहमान खां, हाफिज हमीद, उमरदराज खां आदि मौजूद रहे।
अल्लाह अजर रसूल के बताए मार्ग पर चलें
कछौना प्रतिनिधि के अनुसार रविवार को जुलूस की शुरुआत महमूद आजम कादरी की मौजूदगी एक मीलाद से हुई। जिसमें सभी को अल्लाह अजर रसूल के बताए मार्ग पर चलने की नसीहत दी गई। जुलूस कछौना चौराहे से रेलवे स्टेशन होते हुए कछौना बस्ती के परम्परागत मार्गों से होकर गुजरा। नगर पंचायत पतसेनी की तरफ से विशेष सफाई व्यवस्था की गई। वारिश मियां, फुर्कन मियां आदि ने व्यवस्थाएं देखीं। गोपामऊ प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में कई स्थानों से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाले गए। जुलूस 10 बजे मस्जिद बंदगी मियां से रवाना हुआ। अंजुमन परचमे ए मोहम्मदी की ओर से मुईज उद्दीन अहमद सागरी चिश्ती व अध्यक्ष मंजूर अहमद की अगुवाई में निकाला गया जुलूस परंपरागत रास्ते तय करता हुआ क़दम रसूल वाली मस्जिद पर पहुंच कर संपन्न जो गया। जुलूस में जाबिर अली, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वली मोहम्मद, चेयरमैन प्रतिनिधि नौशाद खान नदवी, सचिव नफीस खान, महबूब खां, शाकिर अली, जावेद सागरी, जाहिद सागरी, मोहम्मद शादाब आदि विशेष रूप से शामिल रहे।

खुशी का इजहार किया
बावन प्रतिनिधि के अनुसार रविवार को निकाले गए जुलूस में सामाजिक सौहार्र्द की झलक देखने को मिली। जुलूस में ईद मीलादुन्नबी के झंडे के साथ साथ तिरंगा भी लहराया जाता रहा। मुस्लिम समाज के लोगों ने खुशी का इजहार किया। जगह- जगह जुलूस का स्वागत किया गया और सबीलें लगाईं गईं। रियाज हुसैन खान ने बारावफात पर प्रकाश डाला। इस दौरान डॉ. फहीम खान, आरिफ खान, अमीदुल इस्लाम, मुईन खान, रफी अहमद, जाविर खान, आरिफ खान, नोमान मंसूरी व नौशाद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed