फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Cosmetic seller riding a bike dies in an accident

Hardoi News: बाइक सवार कॉस्मेटिक विक्रेता की हादसे में मौत

Mon, 06 Jul 2026 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Cosmetic seller riding a bike dies in an accident
फोटो-14-सुधीर कुमार। फाइल फोटो
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास के पास बिराइमऊ के निकट सोमवार दोपहर बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


सांडी के मोहल्ला खिड़किया निवासी सुधीर कुमार (28) फेरी लगाकर काॅस्मेटिक का सामान बेचते थे। सोमवार को वह बिलग्राम में रहने वाले अपने रिश्तेदारों से मिलकर दोपहर में बाइक से वापस सांडी जा रहे थे। चचेरे भाई शानू ने बताया कि दोपहर में लगभग दो बजे बिराइचमऊ गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास के निकट सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से उनकी बाइक टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में गंभीर रूप से घायल सुधीर को पुलिस ने सीएचसी बिलग्राम पहुंचाया। यहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. देवेंद्र भारती ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी और पांच साल का एक बेटा है। घटना का पता चलते ही परिजन बिलख पड़े। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि बाइक में टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed