फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   corona

कोरोना की तीसरी लहर से बचाने को बच्चो की दवा किट का होगा वितरण

Sun, 27 Jun 2021 10:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
corona
हरदोई। कोरोना की आशंकित तीसरी लहर से निपटने की कवायद तेज हो गई है। निगरानी समितियों को रविवार को कोरोना से बचाव की किट बांटी गई। अब ये समितियां बच्चों को ये किट उपलब्ध कराएंगी।
विज्ञापन

जिला महिला चिकित्सालय परिसर में सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने दवा किट वितरित करते हुए कहा कि दवा और टीका लगवाने के बाद भी सतर्कता बरतना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मास्क का इस्तेमाल हर किसी को जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन

कोरोना की आशंकित तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों और किशोरों के लिए विशेष दवाई किट तैयार की है। 12 माह तक के बच्चों के लिए अलग किट है, तो पांच साल तक के बच्चों के लिए अलग किट तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह पांच से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए अलग किट बनी है। 13 से 18 वर्ष तक के किशोरों के लिए भी अलग किट तैयार की गई है। इन किटों का वितरण निगरानी समितियों के माध्यम से किया जाएगा।
इस दौरान सीएमओ डॉ. एसएम त्रिपाठी, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रवि शंकर शुक्ला, एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार, डॉ. व्योम मिश्रा, शिवम गुप्ता, प्रियम मिश्रा, अशित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
उधर, दूसरी ओर रविवार को पाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सवायजपुर विधयक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने निगरानी समितियों को दवा किट का वितरण किया। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं, लेकिन सावधानी की जरूरत है। हर किसी को जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी लोग कोरोना रोधी वैक्सीन जरूर लगवाएं। इस दौरान शिवम तिवारी, रामू अग्निहोत्री, आलोक शुक्ला के अलावा पीएचसी प्रभारी डॉ. आनंद शुक्ला भी मौजूद रहे।

पिहानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भाजपा के नगर अध्यक्ष आदर्श सिंह ने कोरोना दवा किट का वितरण किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष ने कहा कि सभी लोग कोरोना रोधी वैक्सीन जरूर लगवाएं। डॉ. सत्यानंद ने कहा कि सभी के साझा प्रयास से कोरोना के खिलाफ लड़ी जा रही लड़ाई में जीत मिलेगी। इस दौरान अय्यूब जफर, अजय रावत, डॉ. मुजाबिर हुसैन जैदी, रामदास कटियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed