{"_id":"60d372c28ebc3e708e36eab0","slug":"corona-hardoi-news-knp6360241177","type":"story","status":"publish","title_hn":"आने लगी जागरुकता : 19465 ने लगवाया कोरोनारोधी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आने लगी जागरुकता : 19465 ने लगवाया कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कोरोना की संभावित तीसरी लहर और पूर्व पंजीकरण की अनिवार्यता खत्म होने के कारण टीकाकरण का कार्य रफ्तार पकड़ रहा है। बुधवार को रिकार्ड 19465 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। 18 वर्ष से अधिक लेकिन 45 वर्ष से कम आयु के 11466 लोगों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रजन ने बताया कि बुधवार को जनपद के 53 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। 60 वर्ष से अधिक आयु के 2127 लोगों ने टीकाकरण कराया। इसी आयु वर्ग के 118 लोगों ने टीके की दूसरी डोज भी ली। 45 वर्ष से अधिक लेकिन 60 वर्ष से कम आयु के 5499 लोगों ने टीकाकरण कराया। इस आयु वर्ग के 237 लोगों ने टीके की दूसरी डोज लगवाई। 18 वर्ष से अधिक आयु के 11466 लोगों ने टीकाकरण कराया।
शाहाबाद प्रतिनिधि के अनुसार अल्पसंख्यक बाहुल्य इलाकों में टीकाकरण शुरू हो गया है। ग्राम मलकापुर में टीकाकरण शिविर में 50 से अधिक लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रवीण दीक्षित ने बताया हिरौली कुतुबनगर, गढ़ेपुर, घुरहा, जटपुरा, सुहागपुर, मीरपुर गन्नू, हसनापुर आदि स्थानों पर 650 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
टोडरपुर प्रतिनिधि के अनुसार सुंदरपुर उमरौली और टोडरपुर में 350 लोगों का टीकाकरण किया गया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि सभी को जागरुक और सक्रिय रहना चाहिए। कोरोना को लेकर कोई भी लापरवाही न करें।