{"_id":"5f5a69eb8ebc3e44b43a70b0","slug":"corona-hardoi-news-knp5818996175","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की चपेट में आए डीएम, 80 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की चपेट में आए डीएम, 80 नए मरीज मिले
विज्ञापन
फोटो-02- न्यायालय परिसर में कोरोना की जांच के लिए नमूने देते न्याय विभाग के कर्मचारी। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। गुरुवार को जिलाधिकारी भी एंटीजन टेस्ट में कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रमण की पुष्टि होने से पहले ही प्राथामिक लक्षण दिखने पर उन्होंने बुधवार को खुद को सरकारी आवास में आइसोलेट कर लिया था। वहीं गुरुवार को जिले में कुल 80 नए कोरोना संक्रमित मिले। जिसके साथ अब संक्रमितों की संख्या 3299 हो गई है। वहीं जिले में कुल 730 एक्टिव केस हैं। संक्रमित पाए जाने के बाद 2520 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। वहीं जिले में अब 43 मौतें कोरोना से हुई हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से गुरुवार को जारी की गई सूची के मुताबिक कोविड-19 के जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (57) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ग्राम आशा निवासी अधेड़ (52) कोरोना संक्रमित मिला है। शहर के धर्मशाला रोड पर स्थित नबीपुरवा में एक ही परिवार के तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। पिहानी के मोहल्ला मिश्राना निवासी अधेड़ (52) को कोरोना संक्रमित पाया गया है। बेनीगंज के मोहल्ला सुनारनटोला निवासी एक ही परिवार की तीन महिलाएं कोरोना संक्रमित मिलीं हैं। माधौगंज के ग्राम शाहपुर वसुदेव में एक ही परिवार के तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
सदरपुर निवासी युवक (32) कोरोना संक्रमित मिला है। बिलग्राम चुंगी पर स्थित एक फ्लोर मिल का कर्मचारी (40) कोरोना संक्रमित मिला है। शहर में आवास विकास कालोनी निवासी एक ही परिवार के दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के एक कर्मचारी (39) भी कोरोना संक्रमित मिला है। विश्वकर्मा मंदिर के निकट ज्योतिनगर में एक ही परिवार के चार लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। नघेटा पूर्वी निवासी एक ही परिवार के दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
जनपद में कार्यभार संभालने के साथ ही डीएम ने सबसे पहले कोरोना संक्रमण की रोकथाम की कवायद तेज की थी। इसके साथ ही लगभग हर रोज वह कोविड-19 के एल-2 अस्पताल का निरीक्षण भी खुद कर रहे थे। अस्पताल पहुंचकर वह यहां भर्ती मरीजों से भी स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक लेते रहे। एंटीजन टेस्ट में गुरुवार को खुद संक्रमित होने के बाद भी वह लगातार स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी करते रहे। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने निर्देश दिए हैं कि नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में बनाई गईं कोरोना निगरानी समितियां लगातार सक्रिय रहें।
घर-घर दस्तक देकर कोरोना की टेस्टिंग कराई जाए। एल-1 और एल-2 अस्पतालों में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। सभी चिकित्सक, नर्स, वार्ड ब्वाय और सफाई कर्मचारियों की उपव्स्थिति रोज जांची जाए। कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य की भी निगरानी रखी जाए।

फोटो- 01- शहर के मोहल्ला न्यू सिविल लाइन्स में संक्रमित के घर के बाहर की गई बेरिकेडिंग। संवाद- फोटो : HARDOI