फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   corona

चार कस्बे पूरी तरह रहे बंद, पाली और सांडी में थर्मल स्क्रीनिंग

Tue, 21 Apr 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
corona
फोटो- 40- पाली में निरीक्षण के दौरान ईओ और प्रभारी निरीक्षक के साथ पुलिस बल। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। कोरोना संक्रमण से बचाव को मंगलवार को जनपद के चार कस्बे सांडी, पाली, पिहानी और बिलग्राम पूरी तरह सील रहे। सांडी और पाली में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने थर्मल स्क्रीनिंग भी शुरू कर दी है। बंद कस्बों में ड्रोन कैमरे से निगरानी हो रही है। गली-मोहल्लों में बंदी का उल्लंघन करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सांडी प्रतिनिधि के अनुसार पुलिस ने कस्बे के मुख्य मार्ग तक आने वाली अधिकांश गलियों को बैरीकेडिंग कर बंद कर दिया है। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने कस्बे में लगातार भ्रमण कर जायजा लिया। उधर दूसरी ओर बिलग्राम सीएचसी के अधीक्षक डॉ. आशीष अग्रवाल के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने थर्मल स्क्रीनिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला तकिया, मोहल्ला नौशहरा, मोहल्ला खिड़किया, सरायमुल्लागंज आदि इलाकों में लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। डॉ. आशीष अग्रवाल का कहना है कि मंगलवार को 2432 घरों में 12808 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग 19 टीमों ने की है। सांडी के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश यादव टीम के साथ लगातार एनाउंसमेंट कर लोगों से घरों में ही रहने की अपील करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाली प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में बंदी का पूरा पालन किया गया। न तो मेडिकल स्टोर खुले और न ही आवश्यक वस्तुओं से जुड़ीं दुकानें। पाली सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद शुक्ला ने बताया कि मंगलवार शाम तक 1815 घरों में 10663 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा चुकी है। प्रत्येक टीम में तीन-तीन सदस्य हैं। सीओ शाहाबाद उमाशंकर सिंह, तहसीलदार सवायजपुर मूसाराम थारू, पाली के प्रभारी निरीक्षक डीपी सिंह और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला बंदी का जायजा लेते रहे।
पिहानी प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में पूर्ण बंदी के कारण मेडिकल स्टोर से लेकर किराना तक की दुकानों पर ताले लटकते रहे। कस्बे की गलियां और प्रमुख मार्ग सूने नजर आए। कुछ लोग बिना वजह के घर से बाहर निकले तो पुलिस ने इन लोगों को सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया। कोतवाल सूर्यप्रकाश शुक्ला ने कस्बे में घूमकर बंदी का पालन करने की अपील की। सभी बैंकें भी बंद रहीं।
कंजड़ चौराहा, सल्लिया तिराहा, ठाकुरद्वारा के निकट, कोतवाली रोड, जूनियर हाईस्कूल रोड व पुरानी पुलिस चौकी के निकट बैरिकेडिंग पर तैनात पुलिसकर्मी भी सख्त रुख अपनाए रहे।
बिलग्राम प्रतिनिधि के अनुसार नौ अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद से ही पूरी बंदी है। बीच में सिर्फ एक दिन के लिए छह घंटे की ढील दी गई थी, लेकिन इसके बाद से लगातार बंदी जारी है। मंगलवार को भी कस्बा सील रहा।

पाली कस्बे के मोहल्ला बिरहाना और बेनीगंज के लोगों ने थर्मल स्क्रीनिंग के नाम पर औपचारिकता निभाने का आरोप लगाया। ये जानकारी सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद शुक्ला को हुई तो उन्होंने टीम को निर्देश दिए हैं कि बुधवार को बिरहाना और बेनीगंज में दोबारा थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाए।

फोटो- 41- पाली में थर्मल स्क्रीनिंग करते डॉ. आनंद शुक्ला। संवाद

फोटो- 41- पाली में थर्मल स्क्रीनिंग करते डॉ. आनंद शुक्ला। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो- 42- सांडी कस्बे में पसरा सन्नाटा। संवाद

फोटो- 42- सांडी कस्बे में पसरा सन्नाटा। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed