{"_id":"5e9f2fcf8ebc3e90305ff8bf","slug":"corona-hardoi-news-knp556388625","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के खिलाफ जंग में शामिल हुए एनएसएस स्वयंसेवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के खिलाफ जंग में शामिल हुए एनएसएस स्वयंसेवी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी। कोरोना के खिलाफ जंग में राजकीय महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के वालंटियर्स भी सहभागिता निभा रहे हैं। उन्होंने यूट्यूब से प्रशिक्षण प्राप्त कर घर पर ही मास्क बनाना शुरू कर दिया है। आमजन को मास्क वितरित करने के साथ ही स्वयंसेवी उन्हें लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि जीडीसी की छात्रा पारुल, अमृता वाजपेयी व प्रगति वाजपेयी आदि लॉकडाउन अवधि में घर पर ही मास्क तैयार कर रही हैं।
डॉ. कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि छात्राएं थ्री लेयर मास्क बना उन्हें मुफ्त वितरित कर रही हैं। मास्क वितरित करने के साथ ही स्वयंसेवी लोगों को कोरोना संक्रमण की गंभीरता, लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का लाभ और बचाव के बारे में जानकारी दे रहे हैं। कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि छात्राओं द्वारा आरोग्य सेतु एप चैलेंज अभियान चलाकर लोगों को एप डाउनलोड करने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।