{"_id":"5d4c6c5c8ebc3e6d1323b406","slug":"cop-and-miscreant-injured-in-police-encounter-hardoi-news-knp506503080","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में पुलिस की गोली से अंतर्जपदीय बदमाश घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में पुलिस की गोली से अंतर्जपदीय बदमाश घायल
शाहाबाद सीएचसी में मुठभेड़ के बाद इलाज के लिए लाया गया रुकसाद। अमर उजाला
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझिला थाना क्षेत्र अंतर्गत नहर पटरी पर मझिला थानाध्यक्ष और बाइक सवार अंतर्जनपदीय बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। घटना में पुलिस की गोली लगने से शातिर बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।
घटना में बदमाशों की ओर से हुई फायरिंग में एक गोली थानाध्यक्ष के हाथ से रगड़ती हुई निकल गई। घायल बदमाश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
मझिला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टुमुर्की निवासी रुकसाद (48) पुत्र लालमीर शातिर बदमाश है। मझिला पुलिस को गुरुवार रात सूचना मिली कि रुकसाद बाइक से अपने साथी शातिर बदमाश ममनून निवासी जमुरा के साथ नहर पटरी से टुमुर्की जा रहा है।
विज्ञापन
इस पर थानाध्यक्ष मझिला संजीव कुमार शर्मा खुद पुलिस बल के साथ नहर पटरी पर पहुंच गए और वाहनों की जांच का अभियान चलाने लगे। इसी दौरान बाइक से रुकसाद और ममनून को आता देख पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन रुकसाद ने बाइक दूसरी तरफ दौड़ा दी और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
इस पर पुलिस टीम ने भी फायरिंग की। पुलिस की गोली रुकसाद के बायें पैर में लगी तो वह बाइक समेत मौके पर गिर गया, जबकि साथी ममनून फरार हो गया। पीछे से पहुंची पुलिस ने रुकसाद को तमंचा और बाइक सहित पकड़ लिया।
घटना में बदमाशों की गोली थानाध्यक्ष संजीव शर्मा के बायें हाथ से छूती हुई निकल गई, जिससे संजीव शर्मा भी मामूली रूप से चुटहिल हो गए। घटना के बाद आनन-फानन ही पुलिस टीम घायल रुकसाद को उपचार के लिए सीएचसी शाहाबाद ले गई।
थानाध्यक्ष संजीव शर्मा का भी प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद रुकसाद को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि रुकसाद मझिला थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके विरुद्ध मझिला थाने में छह मामले दर्ज हैं।
शाहजहांपुर जनपद के थाना रामचंद्र मिशन में दो मामले, सीतापुर जनपद के थाना शहरपुर में दो मामले, फर्रुखाबाद जनपद के राजेपुर थाने में दो मामले, लखीमपुर खीरी जनपद के थाना पसिगवां में एक मामला दर्ज है। एसपी ने बताया कि रुकसाद अंतर्जनपदीय बदमाश है। उसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट, हत्या, लूट जैसी धाराओं में भी मामले दर्ज हैं।

हरदोई में मुठभेड़ में चुटहिल थानाध्यक्ष मझिला संजीव कुमार शर्मा। अमर उजाला- फोटो : HARDOI