फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Consumers inconvenienced by the day-long breakdown of the Khadra feeder.

Hardoi News: खदरा फीडर के पूरे दिन ब्रेकडाउन में रहने से परेशान हुए उपभोक्ता

Sat, 10 Oct 2026 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Consumers inconvenienced by the day-long breakdown of the Khadra feeder.
हरदोई। एआरटीओ उपकेंद्र से जुड़ा खदरा फीडर शनिवार को ब्रेकडाउन के कारण पूरे दिन बंद रहा। सुबह से गायब हुई बिजली देर शाम तक न आने से उपभोक्ता पानी की बूंद-बूंद को तरस गए। वहीं लखनऊ मार्ग के चौड़ीकरण के कारण पेड़ को वन विभाग टीम ने काटने का कार्य किया। इस कारण बिजली लाइन दिन में कई बार बंद हुई।
विज्ञापन

एआरटीओ विद्युत उपकेंद्र से खदरा और इंडस्ट्रियल फीडर जुड़े हैं। विद्युत उपकेंद्र के खदरा फीडर में आए दिन समस्या रहती है। इससे उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ता है। शनिवार को भी खदरा फीडर की आपूर्ति पूरे दिन बाधित रही। सुबह तेज हवा के कारण आपूर्ति बंद की गई। इसके बाद 12 बजे पूरा फीडर ब्रेक डाउन हो गया। बिजली कर्मचारी लाइन में फॉल्ट खोजते रहे मगर शाम पांच बजे तक उसको सही नहीं कर सके। इससे पूरे दिन बिजली न मिलने से उपभोक्ता परेशान हुए।
विज्ञापन

वहीं मन्नापुरवा विद्युत उपकेंद्र के क्षेत्र में लखनऊ मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। शनिवार को भी वन विभाग की टीम की ओर से सड़क किनारे लगे पेड़ काटे गए। पेड़ की कटाई होने के कारण उपकेंद्र का टाउन द्वितीय व प्रथम फीडर बंद करना पड़ा। इसके बाद पौने चार बजे टाउन प्रथम से जुड़े क्षेत्र में तार टूट गया। इससे दो घंटे आपूर्ति बाधित रही। आशानगर विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति शाम साढ़े तीन बजे से दो घंटे तक बिजली लाइन पर काम होने के कारण बंद रही। अधिशासी अभियंता प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि बिजली लाइन पर काम होने के कारण समस्या आ रही है। उपभोक्ताओं को अधिक समस्या न हो इसका ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed