फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Conscious people are not leaving at night, in the morning

शहर में और गहरी होतीं जा रहीं लॉक डाउन फोर की रातें

Wed, 27 May 2020 08:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Conscious people are not leaving at night, in the morning
फोटो-2-कलक्ट्रेट मार्ग पर रात में कुछ इस तरह दिखा सन्नाटा। संवाद - फोटो : HARDOI
लॉकडाउन फोर में जहां रात में सड़कों और चौराहों पर सन्नाटा दिख रहा है। वहीं सुबह होते ही चहल पहल दिखने लगती है
विज्ञापन

। मंगलवार रात और बुधवार सुबह भी ऐसी ही मिली जुली तस्वीर नजर आई। रात का सन्नाटा बता रहा था कि लोग अब जागरूक हो रहे हैं।
मंगलवार रात नौ बजे शहर के अधिकांश चौराहों पर कोई नजर नहीं आया। इससे लगा कि शाम सात बजे से सुबह सात बजे लोेगों से घरों से न निकलने की जो अपील की गई है, उसका पूरा पालन हो रहा है।
रात नौ बजे सिनेमा चौराहा, सोल्जर बोर्ड चौराहा पर कोई नजर नहीं आया। वहीं लखनऊ चुंगी पर दो सिपाही तैनात दिखे।
वहीं बुधवार सुबह सिनेमा रोड पर भीड़ रही। व्यापार का समय भले ही दिन में सीमित हो पर व्यापारी वर्ग कुछ राहत महसूस कर रहा है। इधर रोज कमाने खाने वालों को भी राहत है। शहर की बाजारों में फेरी वाले ठेला लगाए नजर आए।
विज्ञापन

सन्नाटे से जूझने वाले नुमाइश चौराहे पर फेरी वाले नजर आए। लोगों ने फलों की खरीदारी की। लोगों का कहना है कि खुद जागरूक होने के कारण अब रात को घर से जरूरत पर ही निकलते हैं। सुबह जरूरत का सामान लेने निकलना पड़ता है। सभी लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के ईओ रविशंकर शुक्ला ने कहा कि लॉकडाउन फोर में शाम पांच बजे तक निर्धारित दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है। शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक आवागमन निषिद्ध है।

सिर्फ आकस्मिक चिकित्सा जैसी जरूरतों के लिए ही लोगों को छूट दी गई है। इसलिए लोग अब स्वयं नहीं निकल रहे हैं। उनका कहना है कि लोगों को नियमों का पालन ऐसे ही करना चाहिए ताकि कोरोना को हराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed