{"_id":"5ece85708ebc3e907c685f19","slug":"congressmen-demonstrated-the-release-of-the-state-president-hardoi-news-knp5622918137","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश अध्यक्ष की ररिहाई को लेकर कांग्रेसियों का काली पट्टी बांध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश अध्यक्ष की ररिहाई को लेकर कांग्रेसियों का काली पट्टी बांध प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो-9-कांग्रेस कार्यालय पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताते जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह व कार्यकर्?
- फोटो : HARDOI
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को जेल भेजना भाजपा की तानाशाही है। इसके विरोध में कांग्रेसियों ने बुधवार को राजीव भवन में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और प्रदेश अध्यक्ष की जल्द रिहाई की मांग की।
बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जुझारू अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी का गांधीवादी तरीके से काली पट्टी बांधकर उपवास रख विरोध किया। इस संदर्भ में ज्ञापन राज्यपाल व जिलाधिकारी को भेजा। बताया कि दो माह से श्रमिक
खाने-पीने, नौकरी तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं के अभाव में संघर्ष कर रहे हैं। उन्हें सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर और ट्रकों में पैक होकर जाना पड़ रहा है। परिवहन की सुविधा उपलब्ध न होने के कारण बहुत से प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
इन प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा एक हजार बसें चलाने का निर्णय लिया गया था। जिसे प्रदेश सरकार की हठधर्मिता के चलते मंजूरी नहीं दी गई। इसका विरोध करने पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष को जेल भेज दिया गया।
इस मौके पर शहर अध्यक्ष जमील अहमद, अजीत सिंह चंदेल, अनुपम दीक्षित, शाहबाद विधानसभा प्रभारी डा. अजीमुश्शान सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।