{"_id":"4599f0b8e2f9174d95e9dbf95c4b93d1","slug":"congressmen-demonstrated-against-the-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार के विरुद्ध कांग्रेसियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार के विरुद्ध कांग्रेसियों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Mon, 16 Feb 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में रविवार में
विज्ञापन
तिकुनिया पार्क में एकत्र पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हाथों में
तख्तियां लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान नरेंद्र मोदी
जी वादा निभाओ, 15 लाख दिलवाओ...यह देखो मोदी का खेल, पेट्रोल सस्ता, महंगी
रेल आदि के गगनभेदी नारे भी लगाए।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे शहर अध्यक्ष शशि भूषण शुक्ल शोले ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पूर्व नरेंद्र मोदी कालाधन वापस लाकर प्रत्येक परिवार को 15 लाख रुपये देने का वादा किया था। कहा कि आज लगभग एक वर्ष होने वाला है, लेकिन जनता 15 लाख रुपये का बेसब्री से इंतजार कर रही है।
उन्होंने कहा कि केंद्र की यूपीए सरकार द्वारा पूर्व में भूमि अधिग्रहण बिल एवं खाद्य सुरक्षा बिल आम आदमी एवं किसानों के लिए बना था। किंतु भाजपा सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण बिल एवं खाद्य सुरक्षा बिल के तहत पात्र व्यक्तियों के हितों की कटौती कर जन विरोधी कार्य किया है, जो असहनीय है। इसका जनता भविष्य में जवाब देगी।
कहा कि एक वर्ष में झूठे एवं लच्छेदार भाषणों का स्वाद ले चुकी जनता आने वाले समय में भाजपा को दिल्ली जैसे परिणाम देगी। शोले ने कहा कि वादे के अनुसार 15 लाख रुपये की मांग को और भी व्यापक स्तर पर उठाया जाएगा। जिलाध्यक्ष मिथलेश सिंह चाहान ने कहा कि सपा सरकार में बजट का अभाव है।
सारे विभाग बजट का रोना रो रहे हैं। अधिकारी व समाजवादी नेता लूटने में मस्त हैं। आने वाले समय में जनता जवाब देगी। इस मौके पर रामेश्वर प्रसाद, प्रमोद सिंह चंदेल, ओमेंद्र वर्मा, राजीव सिंह, श्याम करन त्रिवेदी, इकबाल हुसैन और अंकुर चंदेल आदि मौजूद थे।