फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Congressmen burnt an effigy of Prime Minister

कांग्रेसियों ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

Sun, 20 Dec 2015 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। Updated Sun, 20 Dec 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
Congressmen burnt an effigy of Prime Minister
नेशनल हेराल्ड प्रकरण में केंद्र सरकार के इशारे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ साजिश की जा रही है। इसके विरोध में शनिवार कांग्रेसी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिंदपीर चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक कर विरोध जताया।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष मिथलेश सिंह चौहान ने कहा कि लगाए जा रहे सारे आरोप बेबुनियाद व झूठे हैं राजनैतिक दुराभाव के तहत पार्टी और उनके नेताआें को बदनाम किया जा रहा है। भाजपा देश का ध्यान भटकाना चाह रही है। पार्टी प्रवक्ता डॉ. राजीव कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर आरोप लगाने वाले राजनैतिक हताशा का शिकार हैं।
विज्ञापन


देश में बढ़ती महंगाई और भाजपा के भ्रष्टाचार को दबाने के लिए इस तरह का षड़यंत्र रचा गया है। महासचिव सत्यबोध प्रकाश ने कहा कि केंद्र सरकार अपनी कमियों को छुपाने के लिए ऐसे दुष्प्रचार कर रही है। महासचिव भुट्टो मियां ने कहा कि प्रधानमंत्री हर मोर्चे पर विफल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हताशा में वह इस तरह कर कूटनीति अपना रहे हैं। उपाध्यक्ष सुख सागर मिश्र ने कहा कि देश के सामने भाजपा की कलई खुलने के बाद प्रधानमंत्री शायद बौखला गए हैं। इस मौके पर देवेंद्र सिंह, अंकुर चंदेल, आदित्य प्रकाश सिंह, अमित चंद्रा, आशू गुप्ता, श्याम प्रकाश शुक्ला, अकील खां, अजहरयार खां, शशिकांत तिवारी, दिनेश राठौर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed