फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Congress workers will protest against the shortage of fertilizers: Vikram Pandey

खाद की किल्लत के विरोध में प्रदर्शन करेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता: विक्रम पांडेय

Sun, 24 Aug 2025 10:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Congress workers will protest against the shortage of fertilizers: Vikram Pandey
हरदोई। जिले में खाद की किल्लत से परेशान किसानों के हित में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सिनेमा चौराहे पर मानव श्रंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। पार्टी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष ने बताया कि यूरिया की कमी को लेकर सिनेमा चौराहा पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विक्रम पांडे ने वार्ता के दौरान बताया कि वर्तमान सरकार किसान की आय दोगुनी करने का वादा करके सत्ता में आई थी, लेकिन इस सरकार में किसान सबसे अधिक परेशान है। इसके विरोध में सोमवार को 11 बजे से पैदल मार्च कर सिनेमा चौराहा जाया जाएगा और वहां मानव श्रंखला बनाकर चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि किसान अपने हक की बात करते है तो उन्हें भाजपा के लोग देशद्रोही कहते हैं। जिला महामंत्री व प्रवक्ता अमलेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि किसान स्वयं को ठगा महसूस कर रहे हैं। पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार सिंह ने कहा कि देश के विकास में सबसे अधिक योगदान किसानों का है। इस मौके पर महिला अध्यक्ष सुनीता देवी, जिला महासचिव पीपी वर्मा, उपाध्यक्ष मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed