फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Congress workers burned an effigy of the CEC; police extinguished it using their shoes.

Hardoi News: कांग्रेसियों ने फूंका सीईसी का पुतला, पुलिस ने जूतों से बुझाया

Thu, 08 Oct 2026 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Congress workers burned an effigy of the CEC; police extinguished it using their shoes.
फोटो-08- सीईसी के जलते पुतले को बुझाते पुलिस कर्मी। संवाद
हरदाेई। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट परिसर में निर्वाचन कार्यालय के सामने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंके जाने के दौरान पुलिस से भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की धक्कामुक्की हुई। बावजूद इसके पुलिस पुतला फूंकने से कांग्रेसियों को नहीं रोक पाई।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय के नेतृत्व में तिकुनिया पार्क में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकत्र हुए। यहां से पैदल कांग्रेस नेता कलक्ट्रेट पहुंचे। रास्ते भर मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की गई। उनसे इस्तीफा देने की मांग की गई। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया चुनाव है। इससे जुड़े हर सवाल पर पारदर्शिता और जवाबदेही तय होनी चाहिए। शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने की जगह सरकार को जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन

इसके बाद कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन कार्यालय के सामने मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंका। इस दौरान पुलिस से धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने पुतला छीनने की भरपूर कोशिश की लेकिन कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंक दिया। इस दौरान पूर्व एमएलसी अवध कुमार सिंह बागी, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुशांत पाल, महिला इकाई की जिलाध्यक्ष सुनीता देवी, मंजूलता मित्रा, उमा राजवंशी आदि मौजूद रहीं।

फोटो-08- सीईसी के जलते पुतले को बुझाते पुलिस कर्मी। संवाद

फोटो-08- सीईसी के जलते पुतले को बुझाते पुलिस कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed