फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   congress protest

कानून को किसान विरोधी बता युवा कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 21 Sep 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
congress protest
हरदोई। भाजपा सरकार द्वारा पारित कानून को किसान विरोधी काला कानून बताकर जिला युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने तानाशाही रवैया अपना किसान विरोधी बिल पास किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इससे बड़ी कंपनियों को भंडारण की छूट मिल जाएगी। उद्योगपति किसानों को मनमर्जी मूल्य देकर फसल खरीदेंगे, जिससे किसानों का काफी नुकसान होगा। पदाधिकारियों ने इसे वापस लेने की मांग की। इस अवसर पर मो. शाद अंसारी, सोनपाल वर्मा, शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी, साधू सिंह, जिला महासचिव शशिबाला वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पट्टाधारकों की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने की मांग
हरदोई। कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर संडीला के ग्राम नैरा व कटियामऊ में पट्टाधारकों की भूमि से अवैध कब्जे हटाने की मांग की। जिला चेयरमैन प्रेम प्रकाश वर्मा ने बताया कि ग्राम नैरा लोन्हारा में पट्टेधारकों की भूमि पर भूमाफिया कब्जा करे हैं। इस पर कार्रर्वाई की जाए। इस मौके पर महिला अध्यक्ष सुनीता देवी, डा. राजीव कुमार लोध, देवदत्त कोरी, सेवकराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed