माधौगंज। प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और इंचार्ज प्रधानाध्यापकों की मासिक बैठक हुई। स्टेट ग्रुप सदस्य एसआरजी ने सभी से प्रशिक्षण 31 मार्च तक पूरा करने के लिए कहा है।
कस्बे के एक गेस्टहाउस में हुई मासिक बैठक को संबोधित करते हुए एसआरजी राधेश्याम दीक्षित ने कहा कि आधारशिला, ध्यानाकर्षण, शिक्षण संग्रह को अमल में लाने के साथ विद्यालय में लागू करना जरूरी है। संकुल की बैठक में गूगल फार्म भरना और दीक्षा एप पर प्रशिक्षण जरूरी है।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण सर्विस बुक में मानव संपदा से जुड़े हैं, जो कोर्स छूट गए हैं उन्हें 31 मार्च तक पूर्ण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत अध्यापकों को 50 घंटे की ट्रेनिंग करना जरूरी है। प्रत्येक विद्यालय में किताबें हैं। उन्होंने कक्षा में रीडिंग कॉर्नर बनाने पर भी जोर दिया।