फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Complainants are running from pillar to post, yet the problem remains unresolved.

Hardoi News: दौड़ पर दौड़ लगा रहे फरियादी, समस्या वहीं की वहीं

Sat, 20 Jun 2026 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Complainants are running from pillar to post, yet the problem remains unresolved.
फोटो-06- सवायजपुर तहसील में शिकायतें सुनते जिलाधिकारी अनुनय झा साथ में एसपी अशोक कुमार मीणा। सं
सवायजपुर। आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए संपूर्ण समाधान दिवस में सुनवाई की जा रही है लेकिन सवायजपुर की स्थिति बेहद खराब है। लोग अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए ठोकरें खा रहे हैं, एक-दो बार नहीं चार से पांच बार शिकायती पत्र देने के बाद भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन




शनिवार को तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी अनुनय झा ने की। तहसील सभागार में फरियादों की भीड़ और व्यवस्था देखकर जिलाधिकारी का पारा चढ़ गया और उन्होंने तहसीलदार विनोद कुमार को जमकर फटकार लगाई। फरियादियों की लाइन लगवाने के बाद बारी-बारी से उन्होंने सभी की शिकायतों को सुना और मौजूद अधिकारियों को नियत समय में निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने राजस्व व पुलिस को संयुक्त रूप से टीम बनाकर गांव-गांव मामलों के निस्तारण के भी निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने थानाध्यक्षों को रात्रि गश्त तेज करने अपराधियों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम अंकित तिवारी, सीएमओ डॉ. भवनाथ पांडेय, पीडी एके मौर्या, डीडीओ कमलेश कुमार, डीसी संतोष सिंह, डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय सहित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलग्राम में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी दीपाली भार्गव ने समस्याओं को सुना। 104 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें छह का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम एनराम, सीओ रामसूरत सोनकर, तहसीलदार यशवंत सिंह मौजूद रहे।



केस एक : सिमरिया की रहने वाली राधा देवी ने बताया कि उनके पति की मौत तीन महीने पहले हो गई थी। दो छोटे बच्चों का कोई सहारा नहीं है। पारिवारिक लाभ व अन्य योजनाओं के लाभ के लिए वह तहसील के चक्कर काट रही हैं लेकिन लेखपाल आय प्रमाण पत्र नहीं बना रहे हैं। इसके चलते वह सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। तीसरी बार तहसील में आई हैं।



केस 2 : उमरौली गांव निवासी राजाराम के मुताबिक, वह अपने खेत की पैमाइश के लिए चार बार संपूर्ण समाधान दिवस में आ चुके हैं लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिलता है जबकि सभी औपचारिकता पूरी कर चुके हैं लेकिन कानूनगो व लेखपाल मौके पर जाकर उनकी भूमि की पैमाइश नहीं करते।




केस तीन : बेहथर से आए राजाराम पांचवीं बार शिकायत लेकर समाधान दिवस में आए थे। उनका कहना है कि उनकी कृषि भूमि की खतौनी पर पिता हरि दयाल का नाम गलत दर्ज हो गया है जिसको हटाने के लिए वह बीते दो वर्षों से तहसील में अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। शिकायत का फर्जी निस्तारण कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article