{"_id":"04422c1d2a2b3999ba02dbbed2c0f9e0","slug":"committee-urn-belonged-anniversary-trip-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समिति के वार्षिकोत्सव पर निकली कलश यात्रा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समिति के वार्षिकोत्सव पर निकली कलश यात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 05 May 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्याम सुंदरकांड पाठ समिति के 11 वें वार्षिकोत्सव का
विज्ञापन
शुभारंभ सोमवार को कलश यात्रा से हुआ। कलश यात्रा में महिला श्रद्वालुओं
ने बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज कराई।
समिति का अबकी 11वां वार्षिकोत्सव मनाया जा रहा है। जिसका शुभारंभ सोमवार को कलश यात्रा के साथ हो गया। महिला श्रद्धालुओं ने इस कलश यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सिर पर कलश लेकर महिला श्रद्धालुओं की कलश यात्रा का शुभारंभ नटवीर बाबा मंदिर से हुआ।
कलश्ा यात्रा धर्मशाला रोड होते हुए सिनेमा चौराहा हनुमान मंदिर, मौनी बाबा मंदिर, इंद्राक्षी देवी मंदिर होते हुए पीला मंदिर में संपन्न हुई। मंत्रोच्चारण के साथ यात्रा का शुभारंभ संजय मिश्रा के मुखारबिंदु द्वारा किया गया। कलश यात्रा में सुंदरकांड पाठ समिति के पदाधिकारियों के अलावा कई श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
समिति सदस्य ज्योति प्रकाश सिन्हा ने बताया कि अब रोजाना 11 मई तक संजय मिश्रा द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 12 मई को सुबह सात बजे से संगीतमय सुंदर कांड पाठ का आयोजन होगा और इसके साथ भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।
इसके अलावा शुभ विवाह समारोह का आयोजन भी इसी दिन कराया जाएगा। इस मौके पर ममता श्रीवास्तव, अल्का श्रीवास्तव, कीर्ति सिन्हा, ममता वर्मा, पूनम दीक्षित, नीतू, मंजू सिंह, नीतू शर्मा, उर्मिला सिन्हा, प्रीति सिन्हा, राघवेंद्र वर्मा, मुकेश शर्मा, राजू दीक्षित, विकास मिश्रा, राकेश सिंह आदि मौजूद थे।