फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Colorful Kachri Siege, Desserts Destroyed

रंगीन कचरी सीज, मिठाई कराई नष्ट

Sat, 12 Mar 2022 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
Colorful Kachri Siege, Desserts Destroyed
हरदोई। होली के पर्व को लेकर बढ़ने जा रही मिठाइयों एवं खोया की मांग के साथ पापड़, कचरी आदि में बड़े पैमाने पर मिलावट करने वाले सक्रिय हैं।
विज्ञापन

मिलावट का काला कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए शनिवार को खाद्य विभाग की टीम ने कई स्थानों पर छापा मारकर खाद्य पदार्थों के नूूमने लिए। मौके पर मिली दूषित मिठाई को नष्ट कराते हुए रंगीन कचरी को सीज कर दिया।
विभाग के अफसरों ने बताया कि शहर में भी नमूने लिए जा रहे है। प्रताप नगर चौराहे के आसपास की दुकानों पर टीम द्वारा छापा मारा गया। यहां मिष्ठान विक्रेता शुभम के यहां से वर्कदार पेड़ा व नरेश कुमार के यहां से बेसन का नमूना लिया गया।
विज्ञापन

अतरौली चौराहे पर अंकित के यहां से पेड़ा का, दिनेश कुमार के यहां से लड्डूू वह खोया का एक-एक नमूना लिया गया। बंगाली स्वीट से कलाकंद का एक, बेनीगंज में सुंदर किराना स्टोर से किशमिश का एक नमूना लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरमान व दिनेश के यहां से रंगीन कचरी का एक नमूना, आइस कंफेक्शनरी से लाल इमली का एक नमूना तथा शुक्लापुर में अनुराग के यहां से पान मसाला का एक नमूना लिया गया।
बंगाली स्वीट हाउस से 20 किलोग्राम वर्क युक्त दूषित मिठाई नष्ट कराई गई। 30 किलोग्राम रंगीन कचरी सीज की गई।
अलग स्थानों पर की गई छापामारी टीमों में विभाग के डीओ सतीश कुुमार व अन्य शामिल रहे। डीओ सतीश कुमार ने बताया कि लिए गए नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा जा रहा। वहां से परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बिक रहा सिंथेटिक दूध, जिम्मेदार बेखबर
शाहाबाद। मिलावटी खाद्य पदार्थ आपकी सेहत बिगाड़ सकता है। होली का त्योहार करीब होने पर खाद्य पदार्थों में जमकर मिलावट की जा रही है। इस समय सबसे ज्यादा ब्रिकी खोया व सरसों के तेल की हो रही है।
रंग-बिरंगे चिप्स व कचरी व मिठाइयां बेची जा रही। यही नहीं खोये में आलू आटा आरारोट आदि समान का जमकर इस्तेमाल किया जा रहा। इसके अलावा दूध में सिंथेटिक यूरिया आदि वस्तुओं का धड़ल्ले के साथ प्रयोग हो रहा है।

कोतवाली के उधरनपुर, सरदारनगर, आगापुर आदि स्थान में दूध पनीर लौज खोया, रबड़ी, देसी घी, सरसों के तेल आदि मे जमकर मिलावट की जा रही है। हालत यह है कि खाद्य सामग्री में मिलावट जानलेवा भी साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed