{"_id":"5f42acbb8ebc3e3cdd24dbbc","slug":"colleges-attachment-to-lucknow-university-is-not-good-for-student-hardoi-news-knp5784299118","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध हुए 147 महाविद्यालय तो होगी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध हुए 147 महाविद्यालय तो होगी मुश्किल
विज्ञापन
हरदोई। पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में रविवार को उत्तर प्रदेश स्ववित्त पोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के बैनर तले प्रेसवार्ता की गई। वक्ताओं ने कहा कि जनपद के 147 महाविद्यालय छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय से संबद्ध हैं, जिन्हें लखनऊ विश्वविद्यालय से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। यह किसी भी लिहाज से विद्यार्थियों के हित में नहीं है।
एसोसिएशन में प्रेस वार्ता के दौरान प्रबंधक आदर्श दीपक मिश्रा ने कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय की अपेक्षा कानपुर विश्वविद्यालय की फीस चार गुना कम है। इसके चलते लाखों छात्र-छात्राएं ग्रामीण अंचल की कम फीस के चलते स्नातक-परास्नातक व अन्य शैक्षणिक कोर्स सरलता से कर लेते हैं। जिले के अधिकांश ग्रामीण आर्थिक रूप से कमजोर हैं।
इसके चलते लखनऊ विश्वविद्यालय की फीस वहन करना अत्यधिक कठिन होगा। लाखों विद्यार्थियों की आर्थिक समस्या को देखते हुए हरदोई के समस्त जनप्रतिनिधि सांसद, राज्य सभा सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायकों ने पत्र के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, राज्यपाल को पत्र लिखकर भी अपना-अपना विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
इसके बावजूद शासन अभी तक विचार नहीं कर पा रहा है। हरदोई के अधिकांश महाविद्यालय कानपुर विश्वविद्यालय से सटे हुए हैं। शासन या तो कानपुर विश्वविद्यालय के समतुल्य फीस लखनऊ विश्वविद्यालय में लागू करें या तो उत्तर प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालयों की फीस समान कर दी जाए। जनपद के 147 महाविद्यालयों को कानपुर विश्वविद्यालय से ही संबद्ध रखे जाएं। प्रेसवार्ता में प्रमुख रूप से कॉलेज प्रबंधक आदर्श दीपक मिश्र एडवोकेट, ओम प्रकाश तिवारी एडवोकेट, विकास विक्रम, पुनीत गुप्ता, धीरज सिंह चैहान, गफ्फार खां, अरूण गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।