{"_id":"5e39b56c8ebc3ee6196512a5","slug":"cmo-got-angry-due-to-ayshman-bad-report-hardoi-news-knp5425384113","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान की धीमी प्रगति पर सीएमओ नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान की धीमी प्रगति पर सीएमओ नाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाली। सीएमओ डॉ. एसके रावत ने मंगलवार को कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने आशा बहुओं की बैठक में आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन के बारे मेें जानकारी ली। 68 हजार लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 19 हजार लाभार्थियों को ही आयुष्मान कार्ड जारी किए जाने पर सीएमओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आशा कम से कम 10-10 आयुष्मान कार्ड बनवाए।
सीएमओ ने सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने व सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मियों की उपस्थिति जांची। अभिलेखों का रखरखाव देखने के साथ ही प्रसव वार्ड का निरीक्षण किया।
महिला मरीजों से सुविधाओं के बारे में पूछा। अंत्योदय कार्ड धारकों का सर्वे कराकर उन्हेें भी आयुष्मान कार्ड का लाभ देने को कहा। सीएमओ ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद शुक्ला से कहा कि पीएचसी पर कार्य की अधिकता है, इसलिए यहां सीएचसी होनी चाहिए। वह पाली के न्यू पीएचसी को सीएचसी का दर्जा दिलाने के लिए शासन को पत्र लिखेंगे। इस मौके पर एमओआईसी मालती शुक्ला, डॉ. रघुनाथ अग्निहोत्री व डॉ. अजीमुद्दीन आदि मौजूद रहे।