फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   cm protsahan prize will be given to 5 gram panchayat

पांच ग्राम पंचायतों को मिलेगा मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार

Mon, 25 Mar 2019 11:49 PM IST
हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 25 Mar 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
cm protsahan prize will be given to 5 gram panchayat
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक

मुख्यमंत्री ग्राम पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत जनपद की पांच पंचायतों को चुना गया है। चयनित ग्राम पंचायतों को दो से आठ लाख रुपये तक की पुरस्कार राशि दी जाएगी। बिलग्राम विकास खंड की ग्राम पंचायत गुरौली को प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ पांच ग्राम पंचायतों में स्थान मिला है। गुरौली को 10 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की गुणवत्ता सुधारने और ग्राम प्रधानों को विकास कार्यों के लिए प्रेरित व उत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना शुरू की गई। योजना के तहत जनपद की 11 ग्राम पंचायतों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। जिला स्तरीय कमेटी ने इन सभी आवेदनों का परीक्षण कर शासन को संदर्भित कर दिया था। वर्ष 2017-18 में ग्राम पंचायतों के स्तर से किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए पूरे प्रदेश में 378 ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया था। प्रदेश में सर्वोत्तम पांच ग्राम पंचायतों को दो-दो लाख रुपये अतिरिक्त देने का निर्णय भी हुआ था। इसी क्रम में जनपद के बिलग्राम विकास खंड की ग्राम पंचायत गुरौली को प्रदेश की सर्वोत्तम पांच ग्राम पंचायतों में शामिल किया गया है। कुल 10 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक सिन्हा ने बताया कि शाहाबाद विकास खंड की ग्राम पंचायत धियरई और उधरनपुर के अलावा बिलग्राम विकास खंड की अकबरपुर पसनामऊ और कोथावां विकास खंड की ग्राम पंचायत जरौआ को भी पुरस्कार देने के लिए चयनित किया गया है। अकबरपुर पसनामऊ को द्वितीय पुरस्कार के रूप में सात लाख रुपये, उधरनपुर को तृतीय पुरस्कार पांच लाख रुपये, धियरई को तीन लाख रुपये और जरौआ को पंचम पुरस्कार के रूप में दो लाख रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed