फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Clusters will be prepared afresh according to 1293 gram panchayats

Hardoi News: 1293 ग्राम पंचायतों के अनुसार नए सिरे से तैयार कराए जाएंगे क्लस्टर

Thu, 06 Jul 2023 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Clusters will be prepared afresh according to 1293 gram panchayats
हरदोई। विकास खंड शाहाबाद और भरखनी की 13 ग्राम पंचायतों के नगरीय निकायों के सीमा विस्तार में शामिल होने के बाद बची 1293 ग्राम पंचायतों का नए सिरे से क्लस्टर बनवाया जाएगा। सीडीओ ने सभी खंड विकास अधिकारियों और सहायक विकास अधिकारी पंचायत को ब्लॉक की भौगोलिक स्थिति और स्वीकृत पद के अनुसार सही प्रकार से क्लस्टर प्राप्त कराने की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में पंचायत के हुए चुनाव में यहां पर 19 विकास खंड में 1306 ग्राम पंचायतें थी। वर्ष 2022 में नगरीय निकायों के सीमा विस्तार की प्रक्रिया में नगर पालिका परिषद शाहाबाद और पाली के विस्तार की अधिसूचना हो गई। इसी अधिसूचना के आधार पर वर्ष 2023 में नगरीय निकायों के चुनाव भी कराए गए हैं। 13 ग्राम पंचायतों के नगरीय निकायों में शामिल हो जाने से अब 1293 ग्राम पंचायत ही रह गई हैं। इससे पंचायत सचिवों की तैनाती का क्लस्टर बिगड़ा गया है।
विज्ञापन

सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने बुधवार को सभी खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) और सहायक विकास अधिकारी (एडीओ पंचायत) का 1293 ग्राम पंचायत के अनुसार क्लस्टर तैयार किए जाने की जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश दिए हैं कि ब्लाॅकों की भौगालिक स्थिति और पंचायत सचिवों के स्वीकृत पदों के अनुसार क्लस्टर दोबारा से बनाते हुए तीन दिन में डीपीआरओ को प्राप्त कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पंचायत सचिव के 382 पद स्वीकृत हैं
सीडीओ ने बीडीओ व एडीओ को सौंपी गई जिम्मेदारी में कहा है कि 191 ग्राम पंचायत अधिकारी व 191 ग्राम विकास अधिकारी के पद स्वीकृत हैं। कुल 382 पद स्वीकृत होने के अनुसार ही क्लस्टर प्रभावी किया गया था। नगरीय निकायों के सीमा विस्तार के कारण बीडीओ और डीपीआरओ ने जानकारी दी है कि क्लस्टर ठीक से न बने होने के कारण पंचायत सचिवों को कार्य में असुविधा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed