फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Cloudy since morning, light rain in the evening

Hardoi News: सुबह से छाए रहे बादल, शाम को हुई हल्की बारिश

Mon, 15 Sep 2025 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Cloudy since morning, light rain in the evening
फोटो-26- बारिश से भीगी सड़कें व आसमान में छाए बादल। संवाद
विज्ञापन

- उमस भरी गर्मी से नहीं मिली निजात, दिन भर पसीना और गर्मी से जूझते दिखे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। आसमान में बादल और सूरज के बीच बीते दो दिन से तेज धूप ने लोगों को परेशान करके रखा हुआ है। सोमवार को अचानक मौसम ने करवट बदली और सुबह से ही बादल छाए रहे। दिन भर बादलों के बाद भी उमस से हर कोई पसीने से तरबतर नजर आया। हालांकि शाम को साढ़े तीन बजे के बाद हल्की बारिश हुई, लेकिन इससे गर्मी से निजात नहीं मिली। उमस ने लोगों को परेशान ही करके रखा है।

जिले में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। बादलों के कारण धूप तो नहीं निकली, लेकिन हवा न चलने से उमस बनी रही। उमस इस कदर रही कि थोड़ी ही देर में पूरा शरीर पसीने से नहा गया। ऐसे में बार बार बिजली की आवाजाही ने लोगों को और अधिक परेशान किया। दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। साढ़े तीन बजे के बाद पौने चार के करीब बारिश हुई। लोगों को बारिश होने से राहत मिलने की उम्मीद थी, जिस पर हल्की बारिश ने पानी फेर दिया। थोड़ी देर बाद बारिश बंद हो गई और उमस बरकरार रही। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बारिश 4.2 मिमी हुई और आर्द्रता सुबह 85 और शाम को 92 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed