{"_id":"616c5dc25c45ee56f17c43eb","slug":"climate-change-due-to-thunderstorm-hardoi-news-knp658747775","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी, बदली व बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी, बदली व बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना
विज्ञापन
घंटाघर रोड पर धूल भरी आंधी में गुजरते लोग। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। रविवार दोपहर तक लोग गर्मी से परेशान रहे। इसके बाद मौसम बदला और धूल भरी आंधी चलने लगी। कुछ ही देर में ठंडी हवा संग बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। मौसम वैज्ञानिकों ने तीन दिन तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है।
दोपहर को सड़कों से गुजर रहे राहगीरों को उमस ने खूब परेशान किया। अचानक आंधी आने से राहगीर जहां के तहां ठिठक गए। मौसम ऐसा हो गया जैसे मई-जून हो। तेज हवा के बाद बारिश होने लगी।
कुछ देर की बारिश ने लोगों को तपिश व उमस से राहत प्रदान की। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रिकार्ड किया गया। 10 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलीं और आठ मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। उन्होंने बताया कि बदली व बारिश की संभावना बुधवार तक रहेगी।