फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   climate becomes shivery due to rain

बौछारे पडने के बाद मौसम फिर हुआ सर्द--

Wed, 29 Jan 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
climate becomes shivery due to rain
हरदोई। बुधवार सुबह बौछारें पड़ने से मौसम सर्द हो गया। अधिकतम पारा चार डिग्री तक नीचे आने और ठंडी हवाएं चलने से लोग परेशान रहे। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आज भी बदली छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन

कुछ दिन से धूप खिलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली थी। मंगलवार को पूरे दिन धूप खिली रही लेकिन देर रात चली सर्द हवाओं से मौसम बदल गया। बुधवार सुबह चार बजे हल्की बारिश हुई। पूरे दिन बदली छाई रही। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा का कहना है कि बुधवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 11.5 डिग्री रिकार्ड किया गया था।
विज्ञापन

सरसों की फसल को नुकसान
माधौगंज। किसानों का कहना है कि तेज हवा चलने के कारण खेत में तैयार खड़ी सरसों की फसल पलटने से नुकसान हुआ है।
मंगलवार देर रात से मौसम बदल गया। बुधवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और तेज हवा चलती रही। किसान ब्रजपाल, रामेश्वर, बालगिरिंद व जसवंत सिंह ने बताया कि तेज हवा चलने के कारण कई जगह सरसों की फसल पलट गई है। अगर हवा ऐसे ही चलती रही तो फसल गिरने से किसानों का नुकसान होगा। बारिश होगी तो आलू की फसल को भी नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed