{"_id":"68a4bae0c42bd2849a09e9d4","slug":"class-11-student-dies-due-to-electric-shock-hardoi-news-c-213-1-hra1006-136035-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: करंट से कक्षा 11 के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: करंट से कक्षा 11 के छात्र की मौत
विज्ञापन
हरदोई। सुंदरपुर में मंगलवार सुबह हाईटेंशन लाइन का खंभा छूने से किशोर को करंट लग गया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे पीएचसी टोडरपुर ले गए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के सुंदरपुर निवासी ओम नमो शुक्ला खेती करते हैं। गांव के पास खेतों से बिजली की 11 हजार की हाईटेंशन लाइन निकली है। ओम नमो ने बताया कि उनका पुत्र रुचित (16) कक्षा 11 का छात्र था। वह मंगलवार सुबह घर से शौच के लिए निकला था। वह खेत की ओर जा रहा था। इस दौरान उसने बिजली का पोल छू लिया जिसके करंट से वह वहीं गिर गया और गंभीर रूप से झुलस गया।
आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन उसको पीएचसी टोडरपुर लेकर गए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां पूनम शव देखकर बदहवास हो गई। मृतक चार भाई और एक बहन में तीसरे नंबर पर था। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शव का पंचनामा भर गया है।