{"_id":"6ac3dce001e54174a608e21f","slug":"citys-supply-affected-due-to-tree-felling-hardoi-news-c-213-1-hra1021-157900-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पेड़ काटने से शहर की आपूर्ति प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पेड़ काटने से शहर की आपूर्ति प्रभावित
विज्ञापन
हरदोई। शहर में लखनऊ मार्ग पर चलाए जा रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान पेड़ों की कटाई और छंटाई के कारण सोमवार को शहर की बिजली व्यवस्था प्रभावित रही। सड़क विस्तार के मार्ग में बाधक बन रहे पेड़ों को हटाने के दौरान एहतियातन विद्युत आपूर्ति बंद की गई थी। दो उपकेंद्रों को दूसरी लाइन से जोड़ कर आपूर्ति दी गई। वहीं लोकल फॉल्ट के कारण कई क्षेत्रों की आपूर्ति प्रभावित हुई।
लखनऊ रोड पर ग्राम खेतुई से लखनऊ चुंगी तक सड़क के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। सोमवार को वन विभाग की ओर से सड़क के बीच में आ रहे पेड़ों को काटा जाना था। इससे 33 केवीए सिटी और कोयल बाग कॉलोनी उपकेंद्र को आने वाली 33 केवीए की लाइन सुबह 10 बजे बंद कर दी गई। दोनों उपकेंद्रों की लाइन को 33 केवीए चौराली को आने वाली लाइन से जोड़ा गया। इससे बिजली आपूर्ति पर अधिक असर नहीं पड़ा मगर ओवरलोडिंग के कारण बीच-बीच में बिजली फीडरों को बंद करना पड़ा।
वहीं विद्युत उपकेंद्र सांडी रोड से जुड़ा कोतवाली फीडर सुबह 11 बजे से दो घंटे तक बिजली लाइन के पास पेड़ की डाल काटने के कार्य के कारण बंद रहा। वहीं आशानगर से जुड़े ट्रांसफार्मर की मरम्मत के कारण दो घंटे आपूर्ति प्रभावित हुई। आरटीओ उपकेंद्र का खदरा फीडर कई घंटे शटडाउन में रहा। एसडीओ प्रेम राज ने बताया बिजली लाइन पर काम होने के कारण आपूर्ति बंद की गई मगर दोनों केंद्रों को दूसरी ओर से जोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
काम की बात
तीन घंटे बाधित रहेगी आपूर्ति
विद्युत उपकेंद्र मन्नापुरवा के अवर अभियंता अमन सक्सेना ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण कार्य के कारण मंगलवार को वन विभाग की ओर से पेड़ों की कटाई और नई लाइन बनाए जाने का कार्य किया जाएगा। इस कारण सुरक्षा के दृष्टिगत मंगलवार दोपहर 12 से दोपहर तीन बजे के बीच टाउन द्वितीय फीडर की आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे मन्नापुरवा, नरेश नगर, धन्नूपुरवा, गंगा नगर कॉलोनी, इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी, इंद्रा नगर आदि क्षेत्र की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
इंसुलेटर पंक्चर होने से 10 घंटे ठप रही पिहानी की आपूर्ति
पिहानी। पिहानी-हरदोई के बीच 33 केवी लाइन की जर्जर हालत दर्द बनती जा रही है। बीते रविवार शाम छह बजे हरियावां के पास 33 केवी के इंसुलेटर पंक्चर हो गए। इससे पूरे क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई। पूरी रात उमस और मच्छरों की भरमार के बीच लोगों की नींद हराम रही। सब स्टेशन की एक टीम रात में लगातार पेट्रोलिंग करती रही। जेई अजय शर्मा ने बताया कि हरियावां के पास इंसुलेटर पंक्चर होने से आपूर्ति ठप हुई थी। सुबह लगभग चार बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई।