फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Children engraved on the chart paper tableaux

बच्चों ने चार्ट पेपर पर उकेरा सजीव चित्रण

Mon, 14 Sep 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Mon, 14 Sep 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Children engraved on the chart paper tableaux

न्यू सनबीम स्कूल में सोमवार को आयोजित क्रिएटिव

विज्ञापन
चाइल्ड कांटेस्ट पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने चार्ट पेपर पर अपनी कलात्मक क्षमता का खूबसूरत परिचय दिया। क्लीन स्कूल विषय पर रंगों की मदद से ऐसा सजीव चित्रण किया कि देखने वाले भी वाहवाह कर उठे।

पेंटिंग प्रतियोगिता में अपूर्वा सिंह प्रथम, यशराज द्वितीय, अविरल सिंह तृतीय रहे, जबकि जूनियर और सीनियर वर्ग में सुहावना कुशवाहा प्रथम, श्वेता सिंह द्वितीय एवं अदिति त्रिपाठी को तृतीय घोषित किया गया, जबकि सांत्वना पुरस्कार आयुष वर्मा, मुस्कान, पलक गुप्ता आदि को दिया गया।

जूनियर वर्ग में कक्षा तीन, चार व पांच के बच्चों ने क्लीन स्कूल विषय पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसी तरह सीनियर में कक्षा छह, सात, आठ के बच्चों द्वारा पर्यावरण विषय पर बेहद सुंदर पेंटिंग बनाकर अपनी कला व प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विजेता बच्चों को पुरस्कृत करते हुए प्रधानाचार्य ममता मिश्रा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है। उनकी प्रतिभा को मौका मिलता है। हमें समय समय पर बच्चों को पेंटिंग के जरिए प्रतिभा का प्रदर्शन करने का प्रयास करते रहना चाहिए।

समाजसेवी संजय अवस्थी ने कहा कि हर बच्चे में प्रतिभा होती है। बच्चों की प्रतिभा को निखारने की जरूरत होती है और उन्हें उचित मंच चाहिए। इस मौके पर निर्णायक की भूमिका पूजा मिश्रा, महेंद्र मिश्रा, रिचा शुक्ला ने निभाई। इस मौके पर काफी संख्या में बच्चे मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed