फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Children are not born wife shot dead

औलाद न होने पर पत्नी को गोली से उड़ाया

Mon, 09 Nov 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 09 Nov 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Children are not born wife shot dead

हरियांवा थाना क्षेत्र के लिलवल गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना का कारण शादी के 16 साल बाद भी औलाद न होना बताया जा रहा है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ननद, ननदोई समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


लिलवल गांव निवासी पंकज सिंह की शादी वर्ष 1999 में उन्नाव जिले के भोली गांव निवासी प्रदीप कुमार सिंह की पुत्री मीतू (36) से हुई थी। प्रदीप कुमार की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक शादी के 16 साल बाद भी औलाद न होने से पंकज सिंह उसकी बेटी से झगड़ा करता था।
विज्ञापन


रविवार सुबह नौ बजे पंकज सिंह का पत्नी से विवाद हुआ। इस पर पंकज ने मीतू पर असलहे से फायर झोंक दिया। सीने में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात करके पंकज सिंह भाग गया। प्रदीप कुमार का यह भी आरोप है कि ननद, ननदोई और सास उसकी बेटी को संतान न होने का ताना देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हीं के उकसाने पर दामाद ने उनकी बेटी को मार डाला। रिश्तेदार इनकी जमीन पर निगाह लगाए थे। मौका मुआयना के बाद थाना इंचार्ज राजेश सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में यही सामने आया है कि औलाद न होने के कारण मीतू की हत्या की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगा किस असलहे से गोली चलाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed