फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Child was murdered for obstructing illegal relations

अवैध संबंधों में बाधक बनने पर की गई थी बालक की हत्या

Fri, 12 Mar 2021 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Child was murdered for obstructing illegal relations
फोटो-7-हत्यारोपी मुनीम। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र में अपहरण के बाद बालक की हत्या कर शव फेंके जाने के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस का दावा है कि अवैध संबंध में बाधक बनने पर बालक की मां के प्रेमी ने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल किया गया बांका बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम खपरा निवासी राजकुमार का पुत्र राम निवास (11) बीती एक मार्च को संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। राज कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

खुलासे के लिए टड़ियावां के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक एसपी उपाध्याय के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। इसी दौरान आठ मार्च को रामनिवास का क्षत-विक्षत शव ग्राम उमरी के निकट एक गेहूं के खेत में पड़ा मिला था। एसपी ने इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा करने के लिए चार टीमें गठित की थीं। एसओजी और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ी और खपरा निवासी मुनीम को गुरुवार देर शाम बांधा तिराहा के निकट से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी कपिल देव सिंह ने बताया कि मुनीम के अवैध संबंध राम निवास की मां से थे। मुनीम के अवैध संबंध में राम निवास बाधक बनता था। कई बार मुनीम ने महिला से साथ चलने को कहा, लेकिन वह रामनिवास को साथ में लेकर चलने की बात कह रही थी।

मुनीम रामनिवास को साथ नहीं ले जाना चाहता था। इसी के कारण उसने 28 फरवरी को राम निवास को बहलाकर अपने पास बुलाया और फिर पास के जंगल में ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी। शव वहीं छोड़कर वापस आ गया। 28 फरवरी की ही रात मुनीम फिर से घर से बांका लेकर जंगल गया और शव को ग्राम उमरी में एक गेहूं के खेत में ले जाकर गर्दन काट दी और वहीं फेंककर चला आया। पुलिस ने मुनीम की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल बांके को भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed