फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Chicken farm and general store ashes from fire

Hardoi News: हरदोईः आग से मुर्गी फार्म और जनरल स्टोर राख

Fri, 06 Jan 2023 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Chicken farm and general store ashes from fire
बावन/भरावन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अज्ञात कारणों से लगी आग से करीब 15 लाख के नुकसान की आशंका है। भरावन क्षेत्र में मुर्गी फार्म में आग की चपेट में आने से 4200 चूजों की मौत हो गई और अन्य सामान जलकर राख हो गया। बावन में कॉस्मेटिक व जनरल स्टोर की दुकान में आग से पांच लाख की सामग्री जल गई। दोनों स्थानों पर हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

भरावन के अतरौली थाना क्षेत्र के छतिहा व केसरीपुर गांव के बीच में शुक्रवार सुबह अज्ञात कारणों से मुर्गी फार्म में आग लग गई। इसमें 4200 चूजों की मौत हो गई और सामान जल गया। छतिहा निवासी मुर्गी फार्म संचालक आलोक सिंह ने बताया कि केसरीपुर गांव निवासी चौकीदार जयराम अपने भाई त्रिलोक के साथ मुर्र्गी फार्म में दो सौ फीट दूर बैठा था। इसी बीच अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे मुर्गी फार्म में फैल गई।
विज्ञापन

आग से 480 दाना पानी के बर्तन, 08 बुखारी, 14 पंखा व 32 बोरी दाना जल गया है। बताया कि करीब दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कोतवाली आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस टीम ने जांच-पड़ताल की है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनार कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बावन की सदर बाजार स्थित गोविंद कॉस्मेटिक एवं जनरल स्टोर में शुक्रवार तड़के आग लग गई। बाबा विश्वनाथ मंदिर के पास अशोक कुमार राठौर की गोविंद कॉस्मेटिक एवं जनरल स्टोर है। दुकान के पीछे ही अशोक कुमार का घर है। गुरुवार शाम अशोक दुकान बंद कर घर चले गए। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे पड़ोसी मेडिकल स्टोर संचालक ने फोन से अशोक के पुत्र अभिषेक राठौर को दुकान से धुआं निकलने की जानकारी दी।

अभिषेक ने दुकान से आग की लपटें निकलते देखीं। दुकान के दूसरे दरवाजे का ताला खोलकर मोटर चलाकर से दुकान में लगी आग को बुझाया। जब तक आग बुझाई जा सकी, तब तक दुकान में रखा करीब पांच से छह लाख का सामान राख हो गया। लोनार कोतवाल विनोद कुमार यादव, लेखपाल नवनीत शुक्ला ने मौका मुआयना करके रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed