फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   chhata sanchalko ko notice

बुलडोजर लेकर देहरी पर पहुंचा प्रशासन, 14 चट्टे शहर से बाहर

Tue, 14 Jul 2020 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
chhata sanchalko ko notice
फोटो-27-अशराफ टोला में चट्टों के चबूतरों को तोड़ती नगर पालिका की जेसीबी। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। पिछले माह दी गई नोटिसों के बाद भी चट्टा संचालकों के शहर से बाहर न जाने पर मंगलवार को प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी। बुलडोजर लेकर निकले अधिकारियों ने तीन मोहल्लों से 14 चट्टों को शहरी सीमा से बाहर कर दिया। अधिकारियों ने चेतावनी भी दी कि यदि दोबारा मवेशी शहर में छुट्टा नजर आए तो एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम पुलकित खरे के निर्देश पर शहर सीमा में आने वाले करीब 100 से अधिक चट्टों को बाहर करने के लिए नोटिसें जारी की गईं थीं। नगर पालिका ने मौके जाकर कई चट्टा संचालकों को जल्द शहर से बाहर जाने के निर्देश भी दिए। लेकिन इसके बाद भी चट्टा संचालक नहीं माने तो प्रशासन को कड़ा रुख अपनाना पड़ा। मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव, ईओ नगर पालिका रविशंकर शुक्ल दल बल के साथ कई मोहल्लों में पहुंचे। ईओ नगर पालिका ने बताया कि आवास विकास कालोनी से पांच चट्टों से 59 जानवर, न्यू सिविल लाइन्स से चार चट्टों से 43 जानवर और अशराफ टोला के 5 चट्टों से 52 जानवरों समेत संचालकों को शहर से बाहर किया गया है। ईओ नगर पालिका रविशंकर शुक्ल ने बताया कि जिन 14 चट्टा संचालकों को हटाया गया, उनके खिलाफ तहरीर भी शहर कोतवाली में दी गई है। अभियान के दौरान अशराफ टोला के चट्टा संचालकों ने जब न जाने की जिद की तो अधिकारियों के निर्देश पर पालिका कर्मियों ने जानवरों को भी पकड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद चट्टा संचालक बाहर जाने को तैयार हुए।
विज्ञापन

चबूतरे व चन्नियां भी तोड़ीं
चट्टों में दोबारा जानवरों को लाने से रोकने के लिए नगर पालिका के बुलडोजर ने चबूतरों को तोड़ दिया। मवेशियों के लिए बनीं चन्नियों को भी तोड़ दिया।

फोटो-28-चट्टों में भैंसों की चन्नियां तोड़ते पालिका कर्मी। संवाद

फोटो-28-चट्टों में भैंसों की चन्नियां तोड़ते पालिका कर्मी। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-29-अशराफ टोला में चट्टों को खाली करवाते सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव व नगर पालिका ईओ रविशं?

फोटो-29-अशराफ टोला में चट्टों को खाली करवाते सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव व नगर पालिका ईओ रविशं?- फोटो : HARDOI

फोटो-26- मृतका की मां वेदवती से घटना के बारे में जानकारी लेती पुलिस। संवाद

फोटो-26- मृतका की मां वेदवती से घटना के बारे में जानकारी लेती पुलिस। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed