{"_id":"0146f3544464d40ba1c6a341c924ca9a","slug":"checking-the-five-day-campaign-in-the-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में पांच दिन तक चलेगा चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में पांच दिन तक चलेगा चेकिंग अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 10 Feb 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली बकाया अदा न करने वाले बड़े कर्जदारों से
विज्ञापन
राजस्व वसूली को मंगलवार से शहर से चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। अधीक्षण
अभियंता के निर्देश पर शहर में बड़े बकाएदारों से राजस्व वसूली व कनेक्शनों
की जांच के लिए दो टीमों का गठन किया गया है।
टीमों द्वारा अभियान चलाने के साथ ही विद्युत चोरी करने वालों के विरुद्ध एफआईआर भी करवाई जाएगी। पावर कारपोरेशन ने विद्युत बकाएदारों के विरुद्ध एक बार अभियान छेड़ने के आदेश दिए हैं। कारपोरेशन से मिले आदेशों पर ही अब शहर में एक बार फिर से चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
अधीक्षण अभियंता वीके आर्या के निर्देश पर शहर में दो टीमों के माध्यम से चेकिंग करवाई जाएगी। अधिशासी अभियंता राजा बाबू कटियार के निर्देशन में उप खंड अधिकारी सत्येंद्र पांडेय के नेतृत्व वाली दोनों टीमों में 15-15 सदस्य रहेंगे। अभियान में बड़े बकाएदारों के कनेक्शनों को काटा जाएगा और मीटर भी बदले जाएंगे।
साथ ही लोड बढ़ाने की कार्रवाई भी की जाएगी। बताया गया कि चेकिंग में विद्युत चोरी मिलने पर एफआईआर भी करवाई जाएगी। इसके अलावा बकाएदारी होने पर पूर्व में काटे गए कनेक्शन के दोबारा जुड़ा मिलने पर भी उपभोेक्ता पर एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। बिजली चेकिंग अभियान मंगलवार को शुरू होगा और 15 फरवरी तक जारी रहेगा।