फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   chc maarpit

सीएचसी में मारपीट, रजिस्टर फाड़े

Fri, 12 Nov 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
chc maarpit
फोटो-17-माधौगंज सीएचसी में पलटी पड़ी कुर्सी और फटे पड़े अभिलेख। संवाद - फोटो : HARDOI
माधौगंज। माधौगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में घुसकर संविदाकर्मी समेत दो लोगों की पिटाई कर दी गई। कक्ष में रखे सामान को तोड़ दिया गया और ओपीडी का रजिस्टर भी फाड़ दिया गया। चिकित्साधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सीएचसी में गाैंतरा निवासी आदर्श कनौजिया टीबी विभाग में संविदाकर्मी है। गुरुवार को वह आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने गया था। तभी वहां मौजूद गौंतरा निवासी पूर्व प्रधान सुभाष ने आदर्श से अभद्रता शुरू कर दी। हाथापाई की नौबत आ गई। इस बीच इसी गांव का शैलेंद्र भी आ गया और आदर्श को पीटने लगा। बीच बचाव में वार्ड ब्वाय रामसनेही को भी पीट दिया।
विज्ञापन

ऑक्सीजन सिलिंडर व कुर्सी तोड़ दी। कर्मचारियों को धमकी देते हुए चले गए। घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई। चिकित्साधिकारी डॉ. लोकेश और फार्मासिस्ट उत्तम कुमार की तहरीर पर सुभाष और शैलेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चा है कि पंचायत चुनाव को लेकर आदर्श और सुभाष में रंजिश है। आदर्श की पत्नी किरन देवी ग्राम पंचायत गौतरा की प्रधान हैं, जबकि आरोपी सुभाष पूर्व प्रधान है। दोनों पक्षों में आए दिन विवाद होता रहता है। प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों पर 107/16 के तहत कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। गांव में गश्त भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed