फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   chc

हरियावां सीएचसी में अव्यवस्थाओं का ‘करंट’, दावों का उड़ा ‘फ्यूज’

Sun, 19 Sep 2021 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
chc
हरियावां। हरियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदइंतजामी से उबर नहीं पा रहा है। बारिश के कारण बाधित हुई बिजली आपूर्ति अब तक बहाल नहीं हो सकी। वैकल्पिक तौर पर रखा जनरेटर भी खराब है। हाल यह है कि अस्पताल में बिना बिजली व्यवस्था के ही प्रसव भी कराए जा रहे हैं। खास बात यह है कि जिस जनरेटर के ठीक होने और इस्तेमाल में होने का दावा सीएचसी अधीक्षक कर रहे थे, वह शनिवार को भी नहीं चला।
विज्ञापन

हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम पेरनपुरवा निवासी निर्मला (20) को गुरुवार को हरियावां सीएचसी में भर्ती कराया गया था। रात लगभग 12 बजे प्रसव पीड़ा होने पर मोमबत्ती की रोशनी में प्रसव कराने का प्रयास किया गया था, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। शुक्रवार सुबह सात बजे निर्मला ने मृत बेटे को जन्म दिया था, जबकि हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल ले जाते समय निर्मला की भी मौत हो गई थी। अमर उजाला के सवाल पर अधीक्षक डॉ. अखिलेश वाजपेयी ने कहा था कि सीएचसी का जनरेटर चलवाकर प्रसव का प्रयास किया गया था। अधीक्षक के इस दावे की पोल शनिवार को फिर से खुल गई।
विज्ञापन

दरअसल शनिवार को भी सीएचसी मे बिजली नहीं आई। आपातस्थिति से निपटने के लिए जनरेटर चलाकर देखने का प्रयास किया गया, लेकिन जनरेटर चला ही नहीं। इसके बाद मिस्त्री बुलाकर मरम्मत करने का प्रयास किया गया। बैट्री भी बदली गई, लेकिन फिर भी जनरेटर नहीं चला। अधीक्षक डॉ. अखिलेश वाजपेयी का कहना है कि जनरेटर सही था हो सकता है कोई दिक्कत आई हो। पूर्व में भी अस्पताल के पीछे दवाएं फेंके जाने का मामला आया था। सख्ती के बाद यहां जिम्मेदारों ने सबकुछ दुरुस्त होने का दावा किया था, लेकिन हालिया दो घटनाओं ने व्यवस्था की पोल खोल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
अधीक्षक डॉ. अखिलेश वाजपेयी जनरेटर सही था हो सकता है कोई दिक्कत आई हो।
इनसेट
सीएचसी में फिर एक नवजात की मौत
हरियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को एक नवजात की मौत हो गई। बिना बिजली के ही शनिवार को भी यहां जैसे तैसे कार्य हुआ। शनिवार को ग्राम शंकरपुर निवासी गोल्डी देवी को प्रसव पीड़ा होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरियावां में भर्ती कराया गया। गोल्डी के पति शैलेंद्र का आरोप है कि बिजली न होने के कारण अव्यवस्थाओं के बीच प्रसव कराया गया। इसके चलते कुछ ही देर में नवजात बच्ची की मौत हो गई। इस मामले पर अधीक्षक डॉ. अखिलेश वाजपेयी ने कहा कि जनपद से बाहर हैं। अब प्रकरण संज्ञान में आया है तो पूरी जानकारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed