{"_id":"57a77a894f1c1b392f2b8a77","slug":"chc-half-million-people-will-pain","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ लाख लोगों का दर्द दूर करेगी सीएचसी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ लाख लोगों का दर्द दूर करेगी सीएचसी
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Sun, 07 Aug 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांडी (हरदोई)। चार वर्ष के इंतजार के बाद सांडी में सीएचसी बनने का रास्ता साफ हो गया है। नौ अगस्त को आदमपुर गांव में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल क्षेत्र के सीएचसी भवन का शिलान्यास करेंगे। सीएचसी बनने से सांडी नगर और आसपास की करीब डेढ़ लाख आबादी को इलाज के लिए हरदोई नहीं भागना पडे़गा।
विज्ञापन
सांडी सीएचसी करीब चार साल पहले मंजूर हुई थी। पहले सांडी कसबे में बने पीएचसी भवन और पशु चिकित्सालय तोड़कर सीएचसी का प्रस्ताव नगर पालिका बोर्ड ने शासन को भेजा था। पशु चिकित्सालय के लिए मोहल्ला नवाबगंज में नए भवन को बोर्ड ने मंजूरी दी थी। किंतु पशु चिकित्सालय के लिए तय जमीन नक्शे में तालाब में दर्ज थी। इस कारण मामला लटक गया।
विज्ञापन
इसके बाद कसबे से पांच किलोमीटर दूर बघराई गांव की पुलिया के पास जमीन देखी गई लेकिन कार्यदायी संस्था ने वह भूमि फेल कर दी। नगर से करीब दो किलोमीटर दूर शाहाबाद रोड पर ग्राम आदमपुर के पास जमीन मिल गई है। इस जमीन पर नौ अगस्त को सीएचसी भवन निर्माण के लिए शिलान्यास किया जाएगा। भवन के लिए पैसा पहले से ही मंजूर है और कार्यदायी संस्था भी तय हो चुकी है। रविवार को डीएम विवेक वार्ष्णेय ने अस्पताल की जमीन का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
नगर और 40 गांवों को मिलेगा लाभ
सीएचसी बनने से सांडी कसबे के अलावा 40 गांवों के लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल नही जाना पड़ेगा। इसमें सांडी नगर, आदमपुर, मलवा, टिमनापुर, अमलौखा, सैतियापुर, ,सगेंचामऊ, फिरोजाबाद, निजामपुर, सदुल्लापुर, भोराजपुर, सैरापुर, मुरौली, जटपुरा,चचरापुर, ज्ञानपुरवा, जजवासी, लहोरीपुरवा, नबावगंज, पिंडारी, सहोरा आदि करीब 40 गांवों को लाभ मिलेग्रा।
डीएम ने किया पक्षी विहार का निरीक्षण
नौ अगस्त को पक्षी विहार के सुंदरीकरण के लिए होने वाले कार्यों का भी शिलान्यास होना है। इसके चलते डीएम विवेक वार्ष्णेय रविवार को पक्षी विहार पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। गर्रा नदी से पक्षी विहार झील तक पाइप लाइन डाली जाएगी और नदी में पंप स्टेशन बनाया जाएगा। इसका शिलान्यास भी नौ को राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल करेंगे। निरीक्षण के दौरान अनुसूचित जनजाति के सदस्य पी के वर्मा, एसडीएम बिलग्राम पीपी तिवारी सीएमओ डा. एके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।