फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Changed mood of the weather, it was cloudy

Hardoi News: मौसम का बदला मिजाज, छाएं बादल, बूंदाबादी

Thu, 16 Mar 2023 10:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 16 Mar 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Changed mood of the weather, it was cloudy
मौसम का बदला मिजाज, छाए बादल हुई बूंदाबादी
विज्ञापन

- गुरुवार को छह किलोमीटर की रफ्तार से चली पछुआ हवाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। गुरुवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबादी हुई। तेज हवाएं चलने और मौसम के बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंच गई।

जिले में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा था। जनपद का तापमान 34 डिग्री तक पहुंच गया था। तापमान बढ़ने से लोग गर्मी से परेशान थे। मगर बुधवार शाम से मौसम में बदलाव शुरू हुआ। गुरुवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छा गए और छह किलोमीटर की रफ्तार से पछुआ हवा चलने लगी। पूरे दिन हवा चलने और बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शाम को हल्की बूंदाबादी हुई। मौसम बदलने से लोगों के गर्मी से राहत मिली। वहीं मौसम के बदलाव रबी की फसल तैयार होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीर खिंच गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान तीन डिग्री कम होकर 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed