हरदोई। बदली छाने के बाद सोमवार को सर्दी बढ़ी। ठंडी हवाओं के चलने के बाद तो जैसे कंपकंपी सी छूट गई। मौसम वैज्ञानिक बोले कि आज मौसम के साफ रहने की उम्मीद है।
रविवार की तरह सोमवार को भी सुबह धूप तो निकली, लेकिन कुछ ही देर में बदली छा गई। ठंडी हवाओं के चलने का क्रम भी सुबह जारी रहा। इससे एक बार फिर से सर्दी का प्रकोप बढ़ता हुआ दिखाई दिया।
इधर, दोपहर बाद भी सूरज व बदली के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रिकार्ड किया गया। मंगलवार को मौसम के साफ रहने की पूरी संभावना है। सुबह व शाम को कोहरे का आंशिक प्रभाव देखा जा सकता है।

ोटो-13-लखनऊ रोड पर स्कूटी से जातीं युवतियां। संवाद- फोटो : HARDOI