फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   chalo bulava aaya hai...

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है

Fri, 23 Oct 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 23 Oct 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
chalo bulava aaya hai...
उधरनपुर में में दुर्गा जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान
विज्ञापन
श्रोता सारी रात भक्ति गीतों पर झूमते रहे। जागरण के प्रारंभ में सपा विधायक बाबू खां, शाहजहांपुर के न्यायाधीश संजय मिश्रा, एसडीएम अशोक शुक्ला सपा नेता सरताज खां आदि लोगों ने माता की विधि पूर्वक पूजा अर्चना की। इसके बाद मैलोड़ी जागरण पार्टी के कलाकारों ने अपनी

प्रस्तुति में चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है, देवा हो देवा गणपति देवा, तुमसे बढ़कर कौन, स्वामी तुमसे बढ़कर कौन भजन सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।  कार्यक्रम सारी रात चलता रहा। इस मौके पर सपा नेता सरताज

खां,नवनीत गुप्ता, अतुल अग्निहोत्री, सत्यभान पांडे, कोतवाल राजेश कुमार सिंह, ऊदनलाल वर्मा, राकेश पाल, राहुल अग्निहोत्री, प्रवीण मिश्रा आदि मौजूद रहे।

जयघोष के बीच गुजरी शोभा यात्रा
दशहरा के बाद एकादशी को भी मां की मूर्ति  विसर्जन कार्यक्रम जारी रहा। बावन चुंगी स्थित पर स्थापित मूर्ति को विसर्जित करने के लिए श्रद्धालुओं द्वारा धूमधाम से यात्रा निकाली गई।  शहर की प्रमुख सड़कों पर शोभा यात्रा भक्ताें ने पूरे

जोश के साथ निकाली। बावन चौराहे पर स्थापित हुई मां दुर्गा की मूर्ति के विसर्जन को लेकर शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा शहर के कई प्रमुख मार्गों से होते हुए राजघाट विसर्जन को ले जाई गई। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

दुर्गा प्रतिमा विसर्जित, लगे जयकारे
कस्बे के भूरेश्वर महादेव मंदिर व मीरसराय स्थित शिवशंकर महादेव मंदिर पर स्थापित की गई दुर्गा जी की प्रतिमा शुक्रवार को शारदा नहर में जयकारों के बीच विसर्जित कर दी गई। इससे पहले नगर में जनजागरण समिति की ओर से निकाली गई विसर्जन यात्रा में भक्तों ने अबीर गुलाल उड़ाते हुए दुर्गा जी के जयकारे लगाए और संगीत की धुनों में उनका गुणगान

किया। भूरेश्वर मंदिर से विसर्जन यात्रा कटरा बाजार, तीन बंदर पार्क, बस स्टैंड होते हुए इन्हीं रास्तों से होकर पटवा गली व मिश्राना से शारदा नहर के पास पहुंची। शामिल भक्तों ने जयकारों के बीच प्रतिमा को नहर में विसर्जित कर दिया। इस दौरान निर्मित रस्तोगी, अंशू रस्तोगी, आशीष रस्तोगी, अनुज वैश्य, गुडडू राठौर व पिंटू गुप्ता आदि शामिल थे। उधर

मीरसराय से विशाल दुर्गा जागरण के आयोजक जय माता दी कमेटी की ओर से विसर्जन यात्रा निकाली गई। इसमें बहादुर राठौर, लल्ला, मान सिंह, महेंद्र, सरोज, रामलखन, दीपक कटियार, रिषभ व संतोष आदि शामिल थे। भक्तों ने बड़ा चौराहा, बस स्टैंड, कटराबाजार होते हुए शारदा नहर पहुंच प्रतिमा विसर्जित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed