फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   CGST Intelligence Team raids GST advocate's house

Hardoi News: जीएसटी अधिवक्ता के मकान पर सीजीएसटी की इंटेलीजेंस टीम का छापा

Tue, 17 Jun 2025 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
CGST Intelligence Team raids GST advocate's house
हरदोई। शहर के आजाद नगर में रहने वाले जीएसटी के तीन अधिवक्ताओं के आवास पर मंगलवार को सीजीएसटी की इंटेलीजेंस टीम ने छापा डाला। मंगलवार दोपहर बाद पहुंची टीम देर रात तक यहां अभिलेखों की तलाश और पड़ताल करती रही। अधिवक्ताओं के यहां छापा पड़ने से चर्चाओं का दौर तेज है।
विज्ञापन

शहर के आजाद नगर में एक ही मकान में एक ही परिवार के तीन अधिवक्ता रहते हैं। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक यह लोग जीएसटी की वकालत करते हैं, लेकिन जीएसटी में नियमित रूप से वकालत करने वाले ज्यादातर अधिवक्ता इन तीनों से अंजान हैं। केंद्रीय जीएसटी की एक टीम ने उक्त अधिवक्ताओं के आवास पर छापा डाला।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि माल खरीद की फर्जी आईटीसी बनाने के मामले में छापा डाला गया है। मौके पर पुलिस कर्मी भी तैनात हैं। यहां अभिलेखों की जांच की जा रही है। चर्चा यह भी है कि छापा डालने वाली टीम में आगरा, लखनऊ और कानपुर के अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed