{"_id":"5ea074aa8ebc3e90393c00dc","slug":"center-per-80-hajar-kuintal-gehu-pahucha-hardoi-news-knp55653052","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रों पर गेहूं की खरीद की नहीं पकड़ रही जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रों पर गेहूं की खरीद की नहीं पकड़ रही जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। रबी विपणन वर्ष 2020-21 के तहत जनपद में 15 अप्रैल से स्वीकृत 118 क्रय केंद्रों में 98 पर खरीद शुरू हो गई है। लॉकडाउन के चलते मंडियों में गेहूं की आवक गत वर्ष की अपेक्षा खासी कम है। खाद्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार तक जनपद में सभी क्रय केंद्रों पर लगभग 80 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अनुराग पांडे ने बताया कि बाजार में आवक देर से आनी शुरू हुई है, इसलिए खरीद की रफ्तार कुछ कम है। जल्द ही केंद्रों पर भरपूर आवक शुरू हो जाएगी। डीएम के निर्देश पर किसानों से संपर्क कर उन्हें केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बताया डीएम द्वारा 20 नए केंद्र खोले जाने को स्वीकृति दी गई है। गुरुवार से स्वीकृत हुए नए केंद्र भी क्रियाशील करा दिए जाएंगे।
स्काउट ने व्यापारियों को जागरूक किया
हरदोई। लॉकडाउन के दौरान सरकार द्वारा किसान हितों को दृष्टिगत रखते हुए मंडी खोले जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके चलते जनपद में 9 अप्रैल से सभी मंडियां क्रियाशील हो गई हैं और कारोबार शुरू हो गया है। प्रशासन ने व्यापारियों के साथ ही श्रमिकों व मंडी कर्मियों को सख्ती से सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने व बिना मास्क के बाहर न निकलने का आदेश जारी किया गया है। बुधवार को इसीक्रम में स्काउट्स के बच्चे स्काउट के जिला सचिव अवधेश त्रिपाठी के अगुवाई में मंडी पहुंचे और व्यापारियों, किसानों व श्रमिकों से वार्ता कर उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग के लिए व नियमित मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर मंडी सचिव बबलू लाल, तहसील ट्रेनिंग काउंसलर विवेक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।