फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Cemetery illuminated with lights on Shab-e-Barat

शब-ए-बरात पर कब्रिस्तान रोशनी से जगमग

Sat, 19 Mar 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Cemetery illuminated with lights on Shab-e-Barat
पिहानी/सांडी/गोपामऊ/संडीला। गुनाहों से छुटकारे की रात शब-ए-बरात अकीदत और एहतराम के साथ मनाई गई। पूरी रात मस्जिदों और मुस्लिम बहुल इलाकों में चहल-पहल रही।
विज्ञापन

बंदों ने इबादत कर रब से मुकद्दर संवरने की दुआएं मांगीं। पूरी रात कब्रिस्तानों पर फातिहा ख्वानी का दौर भी चला। कुछेक स्थानों पर कब्रों पर चरागां कर पुरखों की याद ताजा की गई।
विज्ञापन

शब-ए-बरात को लेकर शुक्रवार को दोपहर से ही मस्जिदों में नमाजियों की संख्या में इजाफा हो गया।
लोगों ने पिहानी कस्बे की जामा मस्जिद, इस्लामगंज मस्जिद, मस्जिद सैयदना फारूक ए आजम, मस्जिद उस्मान ए गनी, छिपीटोला मस्जिद, शिया जामा मस्जिद, बस स्टैंड वाली मस्जिद, डाक बंगले वाली मस्जिद आदि पर रातभर जाग कर अल्लाह की इबादत की और मुकद्दर संवरने व दुनिया में अमनों अमान कायम होने की दुआएं मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह को रोजा रखकर अल्लाह की रजा हासिल होने की दुआएं मांगी गईं। सांडी क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रात में जागकर इबादत की नमाज और कुरान शरीफ की तिलावत का एहतमाम किया।
लोगों ने घरों के अलावा मस्जिदों में रातभर जागकर इबादत की और अपने गुनाहों की माफी के लिए खुदा से तौबा की। गोपामऊ में शुक्रवार को मुस्लिमों ने शब-ए-बरात मनाई।
दरगाह लालपीर, झूलाबाबा, घोडे़ शाहीदपीर, अजमत पीर, बहाउद्दीन पीर, मोइन मियां आदि जगहों पर फातेहा पढ़ते नजर आए। मौलाना हिमायत तुल्ला नदवी ने बताया कि इस रात्रि में अल्लाहपाक ने कई फ़जीलत वाली नमाजे रखी हैं।
मुसलमानों ने अपने पूर्वजों की कब्रों पर फातेहा पढ़कर बख्शा और उनके गुनाहों की मगफिरत की दुआएं की। संडीला में शब-ए-बरात का पर्व अकीदत के साथ मनाया गया।
लोगों ने रात भर जागकर नमाजें अदा की और अपने गुनाहों की माफी मांगी और कब्रिस्तान जाकर अपने पुरखों की कब्रों पर फातेहा पढ़ कर उनके लिए भी अल्लाह से दुआ मांगी।
नगर की हजरत मख्दूम शाह की दरगाह, मीरा मुईजुद्दीन की दरगाह, कर्बला, दरगाह शाह फर्रुख हसन मियां महत वाना, दरगाह मौलाना हैदर अली पुराना मदरसा, दरगाह हजरत सागर मियां मंगल बाजार

दरगाह हजरत हाफिज अली शाह सिराहोज, दरगाह झाड़ी शाह, दरगाह बारा खंबा, दरगाह हजरत निहाल शाह तकिया व अन्य दरगाहों में अकीदतमंदों का जियारत का सिलसिला चलता रहा।
छोटा चौराहा स्थित सूफी शफी अहमद शाबरी के आवास पर जलसा हुआ। डॉ. जुबैर सिद्दीकी, दावर रजा, फरहत महमूद, रिजवान साबरी आदि ने नात पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed