फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   celebrating of birthday of atalji

जन्मदिन पर अटलजी के दीघार्य होने की कामना

Thu, 25 Dec 2014 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 25 Dec 2014 11:45 PM IST
विज्ञापन
celebrating of birthday of atalji

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का 90

विज्ञापन
वां जन्मदिवस गुरुवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। भाजपा सांसद अंशुल वर्मा के नेतृत्व में जिला अस्पताल में मरीजों व तीमारदारों को फल आदि बांटे गए। सांसद ने उन्हें भारतीय राजनीति के ध्रुुव नक्षत्र करार दिया, वहीं भारत रत्न से नवाजे जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। 

सांसद ने कहा कि अपनी प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और लोकप्रियता से चार दशकों से भी अधिक समय तक संसद के सम्मानित सांसद रहे। कहा कि उनकी योग्यता, क्षमता और बुद्धिमता का लोहा पूरी दुनिया मानती है। कहा कि अटलजी भारतीय राजनीति गमन के ध्रुव नक्षत्र बन गए हैं। उन्हें एवं पंडित मदन मोहन मालवीय को भारत सरकार द्वारा भारत रत्न देकर देश का गौरव और बढ़ाने का काम किया गया है।

इसके अलावा आंझी शाहाबाद रेलवे स्टेशन व सवायजपुर के ग्राम अनंगपुर में आयोजित कार्यक्रमों में भी उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र, गंगा सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश पाठक, अजीत सिंह, सलिल दीक्षित, रामचंद्र राजपूत, सुरजीत वर्मा, विनोद राठौर, राम बहादुर सिंह, माघवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

उधर, शहीद उद्यान में पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में आयोजित शिविर में जिला प्रभारी हरिवंश सिंह ने कहा कि राष्ट्र के महापुरुषों एवं ऋषि मुनियों को याद कर उनके चरित्र चरित्र का गुणगान करने से न सिर्फ मन को नई ऊर्जा प्राप्त होती है, बल्कि कुछ नया व समाज को प्रेरणा भी मिलती है।

अटलजी और मदन मोहन मालवीय की जयंती मनाते हुए कहा कि योग प्राणायाम करना शरीर को स्वस्थ रखने को जितना जरूरी है उतना ही जरूरी अपने पूर्वजों की राष्ट्र के प्रति दी जाने वाली कुर्बानियों को याद कर उनसे प्रेरणा लेने की। कहा कि मालवीयजी को भारत रत्न की उपाधि बहुत पहले ही मिलनी चाहिए। उधर, बिलग्राम में सांसद डा. अंजू बाला व चेयरमैन मालती रमन गुप्ता नेकें द्र सरकार द्वारा भारत रत्न देने के निर्णय की सराहना की।

सांसद ने कहा कि अच्छे और सफल निर्णयों के कारण दिन प्रतिदिन केंद्र सरकार की लोकप्रियता बढ़ रही है और विस चुनावों के परिणाम साबित कर रहे कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की लगातार उन्नति हो रही है। भाजपा नेता छोटेलाल गुप्ता, विद्यारत्न द्विवेदी, विजय गुप्ता, सुभाष गुप्ता, मुन्ना सिंह, श्रीपाल यादव, करुणा शंकर दीक्षित, सुरेश चंद्र, हरिकिशोर मिश्रा, नरेंद्र पाठक आदि ने बधाइयां देकर पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म दिवस मनाया।

इधर, शाहाबाद में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा की अगुवाई में सांसद अंशुल वर्मा, अखिलेश पाठक, राजेश मिश्रा ने आंझी शाहाबाद रेलवे स्टेशन पर सफाई अभियान चलाया। पिहानी के भूरेश्वर मंदिर परिसर में भाजपाइयाें ने बैठक कर अटलजी का जन्म दिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया।

उधर, पाली के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में भाजपाइयों ने अटलजी का जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में मनाया। अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण कर नगर में स्वच्छता अभियान की अलख जगाई। इस मौके पर नगर अध्यक्ष शिवम तिवारी, स्वरूप नारायण अस्थाना, रामू अग्निहोत्री, राम प्रकाश, भरत सिंह आदि मौजूद थे।

उधर, अतरौली में भाजपाइयों ने थाने से लेकर ब्लाक कार्यालय तक झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर राजकुमार शुक्ल, भोला शुक्ला, पंकज, अमल आदि मौजूद थे। संडीला में भाजपाइयों ने सरस्वती शिशु मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके  पर विशुन दयाल शुक्ला, डा. जीवन सिंह, जीतेंद्र राठौर, विजय चतुर्वेदी, विजय चौरसिया, प्रदीप जायसवाल, मौलश्री शुक्ला आदि थेे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed