{"_id":"5e6fc6938ebc3ea7ea2faf84","slug":"cdo-got-angry-due-to-anganbadi-center-incomplete-hardoi-news-knp5507498157","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण पूरा न होने पर सीडीओ नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण पूरा न होने पर सीडीओ नाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग के कार्यों की समीक्षा सोमवार शाम की। इस दौरान उन्होंने अब तक अधूरे कार्यों को 20 मार्च तक हर हाल में पूरा कराने के निर्देश दिए।
विकास भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में सीडीओ ने वर्ष 2018-19 के 30 आरोग्य केंद्रों के निर्माण की समीक्षा के दौरान कहा कि सत्यापन के लिए भेजी गई टीम ने जो खामियां बताईं हैं, उन्हें 20 मार्च तक पूरा करा लिया जाए। 20 मार्च को सत्यापन फिर से कराया जाएगा और खामियां मिलने पर संबंधित अवर अभियंता के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के वर्ष 2018-19 के 137 आंगनबाड़ी भवनों के सापेक्ष सिर्फ 12 केंद्रों का निर्माण पूरा होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। 125 निर्माणाधीन केंद्रों को लेकर उन्होंने अधिशासी अभियंता और अवर अभियंताओं को चेतावनी देते हुए 20 मार्च तक निर्माण पूरा कर जिला कार्यक्रम अधिकारी को हैंडओवर करने के निर्देश दिए। कार्य पूरा न होने पर संबंधित अवर अभियंता के विरुद्ध कार्रवाई निर्धारित करने को कहा। त्वरित आर्थिक विकास योजना के वर्ष 2018-19 के स्वीकृत 57 कार्यों के सापेक्ष 52 कार्य पूर्ण मिले। दो कार्यों का निर्माण 31 मार्च तक पूरा कराने के निर्देश दिए गए।