फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   cattles roaming on road, peple embracced

छुट्टा मवेशियों से शहरवासी परेशान, पालिका अनजान

Mon, 09 Aug 2021 05:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 05:09 PM IST
विज्ञापन
cattles roaming on road, peple embracced
हरदोई। छुट्टा मवेशियों से शहरवासियों को निजात दिलाए जाने सहित 10 सूत्री मांगों को लेकर मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के पूर्व जिलाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया व जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि शहर में सड़कों के किनारे फुटपाथ पर व मोहल्लों में लगे कूड़े के ढेरों से निकलने वाले राहगीरों व मोहल्लावासियों को दुर्गंध से परेशान होना पड़ रहा है। शहर के घंटाघर रोड, एमजी रोड, नघेटा रोड, सर्कुलर रोड के अलावा कई जगहों पर कूड़े के ढेर लगे रहते हैं जिससे इनके आसपास रहने वाले शहर वासियों को दुर्गंध से परेशानी होती है।
विज्ञापन

इसके अलावा नघेटा पूर्वी, सुभाष नगर, खगेश्वर पुरवा,गिप्सनगंज, सैयापुरवा, आशा नगर, कृष्ण नगरिया, देविनपुरवा, समेत अन्य मोहल्लों में नाले का पानी रुकने से गंदा पानी गलियों में भरा रहता है। जिससे बीमारी फैलने का खतरा बढ़ रहा है, लेकिन पालिका को कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा। इसी क्रम में छुट्टा जानवरों से पूरा नगर क्षेत्र भरा हुआ है। आये दिन मवेशी किसी न किसी आम जनमानस को ठोकर मार देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवारा जानवरों को गोशालाओं में पहुंचाकर इनके खाने पीने की व्यवस्था करायी जाये। नगर पालिका के सभी पार्कों का सुंदरीकरण कराए जाएं। पार्कों में छुट्टा जानवर बैठते हैं और कूड़ा-कचरा गंदगी फैली है। उन्होंने जांच कराकर शहरवासियों को गंदगी मुक्त व साफ शहर प्रदान कराए जाने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष व्यापार सभा सुधीर गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, नवीन पाठक, पप्पू, संतोष कुमार, सोनू गुप्ता, रवि कुमार, उमेश गुप्ता, अरुण, रामविलास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed