फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   cash and jwellery theft from 2 houses

दो मकानों से नगदी और जेवर चोरी

Tue, 28 Jan 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
cash and jwellery theft from 2 houses
घटना के बारे में बताते विनोद सिंह। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
बेहटागोकुल। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कमालपुर में सोमवार रात चोरों ने पूर्व प्रधान सहित दो लोगों के घरों को निशाना बनाया। दोनों घरों से लाखों की नगदी और जेवर चोरी कर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

कमालपुर निवासी राघवेंद्र सिंह उर्फ छोटे सिंह गांव के पूर्व प्रधान हैं। छोटे सिंह ने बताया कि गांव में उनके दो मकान हैं। एक मकान में सोमवार रात वह पत्नी शिवा सिंह के साथ थे। दूसरे मकान में ताला पड़ा था। रात में पड़ोसी के खंडहर पड़े मकान की ओर से चोर घर में घुसे और कमरों के ताले तोड़कर दीवान व अलमारी में रखे जेवर और रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन

छोटे सिंह के मुताबिक चोर सोने की चार चूड़ी, एक हार, तीन चेन, तीन झुमके, 14 अंगूठी, चांदी की छह जोड़ी पायलें और 60 हजार रुपये समेत करीब दस लाख रुपये का माल पार कर ले गए। घटना का पता तब चला जब वह मंगलवार सुबह मकान में गए। गांव में ही स्थित विनोद सिंह के मकान को भी चोरों ने निशाना बना लिया। यहां से चोर तीन अंगूठी, एक झाला, दो मंगलसूत्र, 25 हजार रुपये ले गए। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी त्रिगुण विसेन, सीओ राकेश वशिष्ट, बेहटागोकुल के प्रभारी निरीक्षक राकेश आनंद ने घटनास्थल का जायजा लिया। प्रभारी निरीक्षक राकेश आनंद ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed