{"_id":"6259a27b8a650e5d842c681c","slug":"car-rider-looted-man-hardoi-news-knp6913883155","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट देकर कार सवारों ने पार कर दी नगदी और जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्ट देकर कार सवारों ने पार कर दी नगदी और जेवर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेनीगंज (हरदोई)। कानपुर निवासी एक व्यक्ति को लिफ्ट देकर कार सवारों ने नकदी एवं जेवर लूट लिए। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी है। कोतवाल इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है ।
मूल रूप से घाटमपुर तहसील क्षेत्र के ककइया निवासी व वर्तमान में नौबस्ता कानपुर में रहने वाले कुंज बिहारी मिश्रा ने बताया कि वह किसी कार्य से गुरुवार को हरदोई गढ़ी नेवादा गांव आए थे। यहां से कानपुर वापसी के लिए शुक्रवार सुबह करीब सात बजे कोथावां तिराहे पर कानपुर जाने वाली रोडवेज बस का इंतजार कर रहा थे।
इसी बीच बेनीगंज की ओर से आ रही सफेद रंग की कार तिराहे पर आकर रुकी और कार में बैठे व्यक्ति ने संडीला से कानपुर जाने का रास्ता पूछा। रास्त बताने के दौरान कार सवारों ने उन्हें लिफ्ट देने की बात कही। जिस पर वह कार में बैठ गए। करीब एक किलोमीटर आगे जाने पर कार में सवार लोगों ने सोने की चेन, एक अंगूठी, मोबाइल व 51 हजार रुपये लूटकर उन्हें फेंक दिया । जिसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी है । कोतवाल इंद्रजीत सरोज ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा । रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है ।