फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Car lands in ditch due to steering failure, five injured

स्टियरिंग फेल होने से कार खाईं में उतरी ,पांच घायल

Sat, 18 Sep 2021 09:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 09:41 PM IST
विज्ञापन
Car lands in ditch due to steering failure, five injured
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर कौढ़ा गांव के पास शनिवार शाम स्टियरिंग फेल होने से कार खाईं में उतर गई। हादसे में चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम सरैंया निवासी आलोक (26) की शहर में नटवीर पुलिया के पास भवन सामग्री की दुकान दुकान है। शनिवार शाम वह कार से हरदोई जा रहा था। साथ में फर्रुखाबाद के कलक्टरगंज निवासी उसके साले आयुश (17) व रामकृष्ण (18) और गांव निवासी करन (16) भी थे। कार उसका दोस्त अनुपम (24) चला रहा था।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर स्टियरिंग फेल होने से कार अनियंत्रित होकर खाईं में उतर गई। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने अनुपम और आलोक की हालत नाजुक बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed